Class 9 | PHYSICS |
Chapter | गति |
CHITRA PUBLICATION | NCERT ZONE (अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके उत्तर) |
Number Of Questions | 10 |
Academic Year | 2023-24 |
एक एथलीट वृत्तीय रास्ते, जिसका व्यास 200 मीटर है, का एक चक्कर 40 सेकण्ड में लगाता है। 2 मिनट 20 सेकण्ड के बाद वह कितनी दूरी तय करेगा और उसका विस्थापन क्या होगा?
300 मीटर सीधे रास्ते पर जोसेफ जॉगिंग करता हुआ 2 मिनट 50 सेकण्ड में एक सिरे A से दूसरे सिरे B पर पहुँचता है और घूमकर 1 मिनट में 100 मीटर पीछे बिन्दु पर-पहुंचता है। जोसेफ की औसत चाल और औसत वेग क्या होंगे?
(i) सिरे A से सिरे B तक तथा (ii) सिरे से सिरे C तक।
अब्दुल गाड़ी से स्कूल जाने के क्रम में औसत चाल को 20 किमी/घण्टा पाता है। उसी रास्ते से लौटने के समय वहाँ भीड़ कम है और औसत चाल 40 किमी/घण्टा है। अब्दुल की इस पूरी यात्रा में उसकी औसत चालक्या है?
कोई मोटरबोट झील में विरामावस्था से सरल रेखीय पथ पर 3 मीटर/`"सेकण्ड"^(2 )` की नियत त्वरण से 8 सेकण्ड तक चलती है। इस समय अन्तराल में मोटरबोट कितनी दूरी तय करती है?
किसी गाडी का चालक 52 किमी/घण्टा की गति से चल रही कार में ब्रेक लगाता है तथा कार विपरीत दिशा में एकसमान दर से त्वरित होती है। कार 5 सेकण्ड में रुक जाती है। दूसरा चालक 30 किमी/घण्टा की गति से चलती हुई दूसरी कार पर धीमे-धीमे ब्रेक लगाता है तथा 10 सेकण्ड में रुक जाता है। एक ही ग्राफ पेपर पर दोनों कारों के लिए चाल-समय ग्राफ आलेखित कीजिए। ब्रेक लगाने के पश्चात् दोनों में से कौन-सी कार अधिक दूरी तक जाएगी?
'चित्र-8.8 में तीन वस्तुओं A,B और C के दूरी-समय ग्राफ प्रदर्शित है। ग्राफ का अध्ययन करके निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(a) तीनों में से कौन सबसे तीव्र गति से गतिमान है?
(b) क्या ये तीनों किसी भी समय सड़क के एक ही बिन्दु पर होंगे?
(c) जिस समय B,A से गुजरती है उस समय तक कितनी दूरी तय कर लेती है?
(d) जिस समय B,C से गुजरती है उस समय तक यह कितनी दूरी तय कर लेती है?
20 मीटर की ऊँचाई से एक गेंद को गिराया जाता है। यदि उसका वेग 10 मीटर/ `"सेकण्ड"^(2 ) ` के एकसमान त्वरण की दर से बढ़ता है तो यह किस वेग से धरातल से टकराएगी? कितने समय पश्चात् वह धरातल से टकराएगी?
किसी कार का चाल-समय ग्राफ चित्र-8.9 में दर्शाया गया है
(i) पहले 4 सेकण्ड में कार कितनी दूरी तय करती है? इस अवधि में कार द्वारा तय की गई दूरी को ग्राफ में छायांकित है क्षेत्र द्वारा दर्शाइए।
(ii) ग्राफ का कौन-सा भाग कार की एकसमान गति को दर्शाता है?
निम्नलिखित में कौन-सी अवस्थाएँ सम्भव हैं तथा प्रत्येक के लिए एक उदाहरण दें
.(i) कोई वस्तु जिसका त्वरण नियत हो परन्तु वेग शून्य हो।
(ii) कोई त्वरित वस्तु एकसमान चाल से गति कर रही हो।
(iii) कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में गति कर रही हो तथा त्वरण उसके अभिलम्बवत् हो।
एक कृत्रिम उपग्रह,42250 किमी त्रिज्या की वृत्तीय कक्षा में घूम रहा है। यदि वह 24 घण्टे में पृथ्वी की परिक्रमा करता है तो उसकी चाल का परिकलन कीजिए।
NCERT ZONE (अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके उत्तर) questions and complete solutions for chapter गति of CHITRA PUBLICATION of Class 9