Class 9 | PHYSICS |
Chapter | गति |
CHITRA PUBLICATION | NCERT ZONE (अध्याय के अंतर्गत दिए गए प्रश्न एव उनक उत्तर) |
Number Of Questions | 20 |
Academic Year | 2023-24 |
एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गई।क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता है? अगर हाँ तो अपने उत्तर को उदाहरण के द्वारा समझाइए।
एक किसान 10 मीटर की भुजा वाले एक वर्गाकार खेत की सीमा पर 40 सेकण्ड में चक्कर लगाता है। 2 मिनट 20 सेकण्ड के बाद किसान के विस्थापन का परिमाण क्या होगा?
विस्थापन के लिए निम्न में कौन सही है?
(i) यह शून्य नहीं हो सकता है।
(ii) इसका परिमाण वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी से अधिक है।
चाल एवं वेग में अन्तर बताइए।
किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा?
एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है?
जब वस्तु एकसमान गति में होती है, तब इसका मार्ग कैसा दिखाई पड़ता है?
एक प्रयोग के दौरान, अन्तरिक्षयान से एक सिग्नल को पृथ्वी पर पहुंचने में 5 मिनट का समय लगता है। पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से उस अन्तरिक्षयान की दूरी क्या है?
( सिग्नल की चाल = प्रकाश की चाल=`3xx 10 ^(8)` मीटर/सेकण्ड)
आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि,
(i) वह एकसमान त्वरण से गति में है? .
(ii) वह असमान त्वरण से गति में है?
एक बस की गति 5 सेकण्ड में 80 किमी/घण्टा से घटकर 60 किमी/घण्टा हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए।
एक रेलगाड़ी स्टेशन से चलना प्रारम्भ करती है और एकसमान त्वरण के साथ चलते हुए 10 मिनट में 40 किमी/घण्टा की चाल प्राप्त करती है। इसका त्वरण ज्ञात कीजिए।
किसी वस्तु की एकसमान व असमान गति के लिए समय-दूरी ग्राफ। की प्रकृति क्या होती है?
किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका दूरी-समय । ग्राफ समय अक्ष के समानान्तर एक सरल रेखा है?
किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका चाल-समय ग्राफ समय अक्ष के समानान्तर एक सरल रेखा है?
वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि क्या होती है?
कोई बस विरामावस्था से चलना प्रारम्भ करती है तथा 2 मिनट तक 0.1 मीटर/ `"सेकण्ड" ^(2 )` के एकसमान त्वरण से चलती है। परिकलन कीजिए
(i) प्राप्त की गई चाल तथा
(ii) तय की गई दूरी।
कोई रेलगाड़ी 90 किमी/घण्टा की चाल से चल रही है। ब्रेक लगाए जाने पर वह-0.5 मीटर/ `"सेकण्ड"^(2 ) ` का एकसमान त्वरण उत्पन्न करती है। रेलगाड़ी विरामावस्था में आने के पहले कितनी दूरी तय करेगी?
एक ट्रॉली एक आनत तल पर 2 मीटर/`"सेकण्ड"^(2 )` के त्वरण से नीचे जा रही है। गति प्रारम्भ करने के 3 सेकण्ड के पश्चात् उसका वेग क्या होगा?
एक रेसिंग कार का एकसमान त्वरण 4 मीटर/`"सेकण्ड"^(2 ) ` है।गति प्रारम्भ करने के 10 सेकण्ड पश्चात् वह कितनी दूरी तय करेगी?
किसी पत्थर को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 5 मीटर/सेकण्ड के वेग से फेंका जाता है। यदि गति के दौरान पत्थर का नीचे की ओर दिष्ट त्वरण 10 मीटर/`"सेकण्ड"^(2 )` है तो पत्थर के द्वारा कितनी ऊँचाई प्राप्त की गई तथा उसे वहाँ पहुंचने में कितना समय लगा?
NCERT ZONE (अध्याय के अंतर्गत दिए गए प्रश्न एव उनक उत्तर) questions and complete solutions for chapter गति of CHITRA PUBLICATION of Class 9