Class 9 | MATHS |
Chapter | वृत्त |
MADHUR GUPTA | एन०सी०ई०आर०टी० प्रश्न (प्रश्नावली 10.5) |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
आकृति में, केन्द्र O वाले एक वृत्त पर तीन बिन्दु A, B और C इस प्रकार हैं कि `angleBOC=30^(@)` तथा `angleAOB=60^(@)` है | यदि चाप ABC के अतिरिक्त वृत्त पर D एक बिन्दु है, तो `angleADC` ज्ञात कीजिए |
किसी वृत्त की एक जीवा वृत्त की त्रिज्या के बराबर है | जीवा द्वारा लघु के किसी बिन्दु पर अंतरित कोण ज्ञात कीजिए तथ दीर्घ चाप के किसी बिन्दु पर भी अंतरित कोण ज्ञात कीजिए |
आकृति में, `anglePQR=100^(@)` है, जहाँ P, Q तथा R, केन्द्र O वाले एक वृत्त पर स्थित बिन्दु हैं | `angleOPR` ज्ञात कीजिए |
आकृति में, `angleABC=69^(@)` और `angleACB=31^(@)` हो, तो `angleBDC` ज्ञात कीजिए |
आकृति में, एक वृत्त पर A, B, C और D चार बिन्दु हैं | AC और BD एक बिन्दु E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि `angleBEC=130^(@)` तथा `angleECD=20^(@)` हैं | `angleBAC` ज्ञात कीजिए |
ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण एक बिन्दु E पर प्रतिच्छेद करते हैं | यदि `angleDBC=70^(@)` और `angleBAC=30^(@)` हो, तो `angleBCD` ज्ञात कीजिए | पुन: यदि AB = BC हो, तो `angleECD` ज्ञात कीजिए |
यदि एक चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण उसके शीर्षों से जाने वाले वृत्त के व्यास हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह एक आयत है |
यदि एक समलम्ब की असमान्तर भुजाएँ बराबर हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह चक्रीय है |
दो वृत्त दो बिन्दुओं B और C पर प्रतिच्छेद करते हैं | B से होने वाले दो रेखाखण्ड ABD और PBQ वृत्तों को A, D और P, Q पर क्रमश: प्रतिच्छेद करते हुए खींचे गए हैं (आकृति देखिए) | सिद्ध कीजिए कि `angleACP=angleQCD` है |
यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को व्यास मानकर वृत्त खींचे जाएँ, तो सिद्ध कीजिए कि इन वृत्तों का प्रतिच्छेद बिन्दु तीसरी भुजा पर स्थित है |
उभयनिष्ठ कर्ण AC वाले दो समकोण त्रिभुज ABC और ADC हैं | सिद्ध कीजिए कि `angleCAD=angleCBD` है |
सिद्ध कीजिए कि चक्रीय समान्तर चतुर्भुज आयत होता है |
एन०सी०ई०आर०टी० प्रश्न (प्रश्नावली 10.5) questions and complete solutions for chapter वृत्त of NAGEEN MATHS (HINDI) of Class 9