Doubtnut Promotions Sticky

ऐसे बलों के चार उदाहरण दीजिए जो किसी वस्तु की चाल बदल दे।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऐसे बलों के उदाहरण जो वस्तु की चाल बदल दे निम्नवत हैं
(i) एक फर्श पर रखी गेंद को धकेलने से उसकी चाल में परिवर्तन आ जाता है। गेंद पर बल लगाने से पूर्व गेंद की चाल शून्य थी।
(ii) रेहड़ी को धकेलकर ले जाने वाला एक मजदूर उस पर बल लगाकर उसकी चाल बदल देता है जो कि पहले शून्य थी।
(iii) चलती हुई साइकिल को ब्रेक लगाकर रोका जा सकता है। यहाँ ब्रेक के रूप में लगाया गया बल साइकिल की चाल शून्य कर देता है।
(iv) एक क्रिकेट खिलाड़ी जो क्षेत्र-रक्षक होता है बल्लेबाज द्वारा फेंकी गेंद को बल लगाकर रोक लेता है। अतः वह गेंद की चाल में परिवर्तन करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions