Doubtnut Promotions Sticky

कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज के पास गेंद फेंकता है तो वह उस गेंद को जमीन पर क्षेत्र-क्षक की ओर फेंक देता है। क्षेत्र-रक्षक गेंद को उठाकर गेंदबाज की ओर फेंक देता है। बताइए कि गेंद का वेग कितनी बार बदलेगा? तथा यह भी बताइए कि प्रत्येक अवस्था में बल किसके द्वारा लगता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गेंद का वेग निम्न प्रकार से बदलता है।
(a) जब गेंदबाज बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंकता है तो गेंद का वेग बदलता है। इस अवस्था में गेंदबाज द्वारा गेंद पर बल लगाया जाता है। जितना अधिक बल गेंदबाज लगाता है उतने ही अधिक वेग से गेंद बल्लेबाज की तरफ जाती है।
(b) जब गेंद बल्लेबाज तक पहुँचती है तो बल्लेबाज अपने बल्ले से गेंद की दिशा तथा गेंद की चाल दोनों बदल देता है। यहाँ पर बल्लेबाज गेंद पर बल लगा रहा है जिसके कारण गेंद की दिशा तथा चाल दोनों बदल जाती हैं।
(c) जब गेंद जमीन पर क्षेत्र-रक्षक की ओर जाती है तो जमीन द्वारा विपरीत दिशा में लगाया गया घर्षण बल गेंद की गति को कम कर देता है।
(d) जब क्षेत्र-रक्षक गेंद को रोककर तथा उठाकर वापस गेंदबाज को देता है तो गेंद का वेग शून्य हो जाता है। यहाँ क्षेत्र-रक्षण बल लगाकर गेंद का वेग बदलता है अर्थात गेंद की चाल शून्य हो जाती है। फिर बल लगाकर गेंद में वेग उत्पन्न करता है और गेंद गेंदबाज के पास वापस आ जाती है। फिर गेंदबाज बल लगाकर गेंद को पकडता है और गेंद का वेग बदलकर शून्य हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions