Doubtnut Promotions Sticky

मानव आहार नाल का आरेख खिचिये| उसमे निम्नलिरिक्त शरीर के भागो को नामांकित कीजिये।

A

मुख

B

ग्रसिका

C

आमाशय

D

छोटी आंत्र

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मुख की आहार नाल
मुख से लेकर गुदा तक फैली आहार नाल लगभग 8 से 10 मीटर लम्बी होती है। इसे निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है-
(i) मुख एवं मुख गुहिका -मुखगुहा में जिह्वा स्थित होती है। यह भोजन में लार मिलाने तथा भोजन को निगलने में सहायता करती है। मनुष्य के दोनों जबड़ों पर गर्तदन्ती, विषमदन्ती तथा द्विबारदन्ती प्रकार के दाँत लगे होते हैं। मुखगुहा में लार ग्रन्थियां नलिकाओं के द्वारा खुलती हैं। इनसे लार स्रावित होती है। लार में श्लेष्म, लाइसोजाइम तथा टायलिन एन्जाइम पाया जाता है।
(ii) ग्रसनी -यह मुखग्रासन गुहिका का पश्च छोटा भाग है। यह घाँटी द्वार या ग्लॉटिस द्वारा श्वासनली में और ग्रसिका या गलेट द्वारा ग्रासनली में खुलता है।
(iii) ग्रासनली या ग्रसिका -यह पतली तथा लम्बी नलिका है जो डायफ्राम को भेदकर उदर गुहा में प्रवेश करके आमाशय में खुलती है।
(iv) आमाशय -यह आहार नाल का सबसे चौड़ा भाग है। आमाशय तथा ग्रासनली के बीच जठरागमी अवरोधनी या कार्डियक अवरोधनी ग्रसनी होती है जो भोजन को वापस ग्रसिका में जाने से रोकता है। आमाशय को तीन भागों में बाँटा जाता है सबसे ऊपरी भाग को जठरागमी या कार्डियक भाग, मध्य का मध्य भाग या फन्डिक भाग तथा अन्त में जठरनिर्गमी या पाइलोरिक भाग।
(v) छोटी आंत्र -यह आहार नाल का संकरा तथा लम्बा भाग होता है। मनुष्य में छोटी आंत्र लगभग 6.5 मीटर लम्बी होती है। जिस स्थान पर आमाशय छोटी-आंत्र में खुलती है वहाँ जठरनिर्गमी अवरोधनी .यो पाइलोरिक अवरोधनी पाई जाती है। छोटी आंत्र को तीन भागों में बाँटा जाता है-सबसे पहला भाग जो आमाशय के साथ U का आकार बनाता है, उसे ग्रहणी या ड्योडिनम कहते हैं, मध्य का भागं मध्यांत्र या जेजूनम तथा अन्तिम भाग शेषांत्र या इलियम कहलाता है। पाचन मुख्यतः ग्रहणी में होता है तथा अवशोषण मुख्यत: इलियम में होता है।
(vi) बड़ी आंत्र -यह आहार नाल का अन्तिम भाग है। छोटी आंत्र तथा बड़ी आंत्र के सन्धि स्थल पर एक शेषांत्र-उण्डुकीय कपाट या इलियोसीकल वाल्व होता है। बड़ी आंत्र को तीन भागों में बाँटा जा सकता है। पहला भाग उण्डुक या सीकम होता है। इससे एक अन्धनाल जुड़ी रहती है जिसे कृमिरूप परिशेषिका या वर्मिफॉर्म एपेन्डिक्स कहते हैं। मनुष्य में कृमिरूप परिशेषिका अवशेषी अंग के रूप में होती है। दूसरा भाग वृहदांत्र या कोलन होता है। कोलन स्थान-स्थान से फूला रहता है, इन फूले हुए भागों को हॉस्ट्रा कहते हैं। कोलन के चार भाग होते हैं-आरोही कोलन, अनुप्रस्थ कोलन, अवरोही कोलन तथा पेल्विक कोलना बड़ी आंत्र का अन्तिम भाग मलाशय या रेक्टम होता है। मलाशय का अन्तिम भाग गुदा नाल कहलाता है। यह नाल गुदा द्वारा बाहर खुलती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions