मानव आहार नाल का आरेख खिचिये| उसमे निम्नलिरिक्त शरीर के भागो को नामांकित कीजिये।
मुख
ग्रसिका
आमाशय
छोटी आंत्र
मुख की आहार नाल
मुख से लेकर गुदा तक फैली आहार नाल लगभग 8 से 10 मीटर लम्बी होती है। इसे निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है-
(i) मुख एवं मुख गुहिका -मुखगुहा में जिह्वा स्थित होती है। यह भोजन में लार मिलाने तथा भोजन को निगलने में सहायता करती है। मनुष्य के दोनों जबड़ों पर गर्तदन्ती, विषमदन्ती तथा द्विबारदन्ती प्रकार के दाँत लगे होते हैं। मुखगुहा में लार ग्रन्थियां नलिकाओं के द्वारा खुलती हैं। इनसे लार स्रावित होती है। लार में श्लेष्म, लाइसोजाइम तथा टायलिन एन्जाइम पाया जाता है।
(ii) ग्रसनी -यह मुखग्रासन गुहिका का पश्च छोटा भाग है। यह घाँटी द्वार या ग्लॉटिस द्वारा श्वासनली में और ग्रसिका या गलेट द्वारा ग्रासनली में खुलता है।
(iii) ग्रासनली या ग्रसिका -यह पतली तथा लम्बी नलिका है जो डायफ्राम को भेदकर उदर गुहा में प्रवेश करके आमाशय में खुलती है।
(iv) आमाशय -यह आहार नाल का सबसे चौड़ा भाग है। आमाशय तथा ग्रासनली के बीच जठरागमी अवरोधनी या कार्डियक अवरोधनी ग्रसनी होती है जो भोजन को वापस ग्रसिका में जाने से रोकता है। आमाशय को तीन भागों में बाँटा जाता है सबसे ऊपरी भाग को जठरागमी या कार्डियक भाग, मध्य का मध्य भाग या फन्डिक भाग तथा अन्त में जठरनिर्गमी या पाइलोरिक भाग।
(v) छोटी आंत्र -यह आहार नाल का संकरा तथा लम्बा भाग होता है। मनुष्य में छोटी आंत्र लगभग 6.5 मीटर लम्बी होती है। जिस स्थान पर आमाशय छोटी-आंत्र में खुलती है वहाँ जठरनिर्गमी अवरोधनी .यो पाइलोरिक अवरोधनी पाई जाती है। छोटी आंत्र को तीन भागों में बाँटा जाता है-सबसे पहला भाग जो आमाशय के साथ U का आकार बनाता है, उसे ग्रहणी या ड्योडिनम कहते हैं, मध्य का भागं मध्यांत्र या जेजूनम तथा अन्तिम भाग शेषांत्र या इलियम कहलाता है। पाचन मुख्यतः ग्रहणी में होता है तथा अवशोषण मुख्यत: इलियम में होता है।
(vi) बड़ी आंत्र -यह आहार नाल का अन्तिम भाग है। छोटी आंत्र तथा बड़ी आंत्र के सन्धि स्थल पर एक शेषांत्र-उण्डुकीय कपाट या इलियोसीकल वाल्व होता है। बड़ी आंत्र को तीन भागों में बाँटा जा सकता है। पहला भाग उण्डुक या सीकम होता है। इससे एक अन्धनाल जुड़ी रहती है जिसे कृमिरूप परिशेषिका या वर्मिफॉर्म एपेन्डिक्स कहते हैं। मनुष्य में कृमिरूप परिशेषिका अवशेषी अंग के रूप में होती है। दूसरा भाग वृहदांत्र या कोलन होता है। कोलन स्थान-स्थान से फूला रहता है, इन फूले हुए भागों को हॉस्ट्रा कहते हैं। कोलन के चार भाग होते हैं-आरोही कोलन, अनुप्रस्थ कोलन, अवरोही कोलन तथा पेल्विक कोलना बड़ी आंत्र का अन्तिम भाग मलाशय या रेक्टम होता है। मलाशय का अन्तिम भाग गुदा नाल कहलाता है। यह नाल गुदा द्वारा बाहर खुलती है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जैव प्रक्रम EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)37videos
जैव प्रक्रम
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जैव प्रक्रम EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)32videos
जैव प्रक्रम
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जैव प्रक्रम EXERCISE - NCERT Zone (NCERT विज्ञानं प्रश्न प्रदशिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))2videos
जैव प्रक्रम
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जीव जनन कैसे करते है ?EXERCISE - स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF20videos
जीव जनन कैसे करते है ?
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)19videos
नियंत्रण एवं समन्वय
Similar Questions
पोषण की परिभाषा दीजिए। पोषण की विभिन्न विधियाँ कौन-कौन सी हैं?
49:30View Solutionकवकों में पोषण किस विधि द्वारा होता है?
55:14View Solutionपादप वृद्धि के लिए मृदा के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।
49:59View Solutionमनुष्य एकलिंगी जन्तु है।
47:45View Solutionबौनेपन का कारण होता है
40:09View Solutionमानव नेत्र की संरचना || नामांकित चित्र
54:27View Solutionमुक्त शरीर आरेख | कुछ प्रश्न
47:34View Solutionजेव प्रक्रम |मानव मे पोषण |पाचन तंत्र |आहार नाल |ग्रसिका |आमाशय |छोटी आत |यकृत |OMR
36:05View Solutionजेव प्रक्रम|मानव मे पोषण|पाचन तंत्र |आहार नाल|छोटी आंत|ड्यूडिनम |यकृत|पित्तरस के कार्य|अग्नाशय|जिजूनम|इलियम|बड़ी आंत|गुदा द्वार|OMR
33:29View Solutionप्रोटॉन का परीक्षण #!#वसा का परीक्षण #!#विभिन्न पोषक हमारे हमारे शरीर के लिए क्या करते है ?
01:39View Solutionमानव उत्सर्जन तंत्र | वृक्क की संरचना | मानव में उत्सर्जी अंग | मानव शरीर में वृक्कों की स्थिति
42:05View Solutionदोहरान |खनिजों के कमी से होने वाले रोग |रुक्षांस |जल |जल के शरीर में कार्य |संतुलित आहार |OMR|सारांश
43:06View Solutionमानव शरीर और इनकी गतियाँ #!#संधियाँ
31:25View Solutionमानव शरीर में सन्धियाँ
30:36View SolutionSelect the Venn diagram that best illustrates the relationship between the following classes. वेन आरेख का चयन करें जो निम्नलिखित वर्गों के बीच के संबंधों को सबसे अच्छा दर्शाता है। Car drivers, Human Beings,Men/ कार चालक, मानव मधुमक्खी, पुरुष
02:41View Solutionदोहरान |तापमापी |डॉक्टरी तापमापी |तापमान के विभिन्न मापक्रम |डॉक्टरी तापमापी से ताप का मापन |तापमापी को पढ़ना |मानव शरीर का ताप |डॉक्टरी तापमापी पढ़ने के लिए आवश्यक सावधानियाँ |अधिकत्तम -न्यूनत्तम तापमापी |सारांश
48:08View Solution