Doubtnut Promotions Sticky

DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यह शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला ऊतक होता है। यह शरीर का लगभग 30-35% भाग बनाता है। इसका निर्माण भ्रूण के मीसोडर्म (mesoderm) से होता है। यह सभी अंगों तथा तन्त्रों के बीच में पाया जाता है। इस ऊतक का प्रमुख कार्य अंगों को सहारा प्रदान करना, अंगों की चोटों व धक्कों से रक्षा करना तथा इन्हें परस्पर बाँधे रखना है। संयोजी ऊतक की कोशिकाएँ .एक आधारभूत पदार्थ या मैट्रिक्स (matrix) स्त्रावित करती हैं और स्वयं भी इसी में निलम्बित रहती हैं। संयोजी ऊतक को निम्नलिखित तीन प्रकारों में विभक्त करते हैं -
(1) लचीले संयोजी ऊतक, (2) सघन संयोजी ऊतक, (3) विशिष्टीकृत संयोजी ऊतका
सामान्य लचीले संयोजी ऊतक का मैट्रिक्स अर्द्धतरल, चिपचिपा एवं पारदर्शी पदार्थ होता हैं। मैट्रिक्स में उपस्थित कोशिकाओं तथा तन्तुओं के प्रकार के आधार पर सामान्य संयोजी ऊतक कई प्रकार के होते हैं। इनमें से अन्तराली संयोजी ऊतक सबसे सामान्य एवं व्यापक ऊतक है।
अन्तराली संयोजी ऊतक - यह सामान्य ढीला संयोजी ऊतक है। यह अंगों को साधता है। यह शरीर के आन्तरिक अंगों, पेशियों के बीच, रुधिर वाहिनियों, तन्त्रिकाओं आदि के चारों ओर, उपकला ऊतक के आधारीय भाग आदि स्थानों पर पाया जाता है
इसका मैट्रिक्स पारदर्शी, चिपचिपा, जेली सदृश होता है। मैट्रिक्स में रुधिर तथा लसीका केशिकाओं, तन्त्रिका तन्तुओं, विशिष्ट कोशिकाओं आदि के अतिरिक्त मुख्यतः तीन प्रकार के रेशे भी होते हैं -
ocr_image
(i) श्वेत कोलैजन रेशे (White Collagen Fibres)-ये कोलेजन प्रोटीन्स (collagen proteins) से बने श्वेत या रंगहीन, शाखाहीन, लोचरहित चमकदार तन्तु होते हैं। ये लहरदार समूहों (bundles) में लगे रहते हैं। (ii) पीले इलास्टिन रेशे (Yellow Elastin Fibres)-ये शाखामय, लचीले, पीले रंग के तन्तु होते हैं। ये इलास्टिन (elastin) प्रोटीन से बने होते हैं। ऊतक के मैट्रिक्स में बिखरे रहते हैं। ये परस्पर मिलकर जाल सदृशै रचना बनाते हैं। (iii) जालवत् रेशे (Reticular Fibres)-ये घाव भरने वाले तथा उपकलाओं में पाए जाते हैं। ये रेटिकुलीन प्रोटीन से बने महीन, लोचरहित तथा शाखामय तन्तु होते हैं। अन्तराली ऊतक में इनकी संख्या कम होती है।
अन्तराली संयोजी ऊतक में निम्नलिखित प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं -
(a) फाइब्रोब्लास्ट्स (Fibroblasts)-ये कोशिकाएँ बड़ी चपटी तथा असममित होती हैं। ये जेली सदृश मैट्रिक्स तथा तन्तुओं का निर्माण करती हैं। ये घाव को भरने, मरम्मत और वृद्धि में सहायक होती हैं। (b) मैक्रोफेजेस या हिस्टियोसाइट्स (Macrophages or Histiocytes)-संख्या में अधिक, बड़ी तथा अमीबीय होती हैं। ये जीवाणु तथा अन्य हानिकारक पदार्थों का भक्षण (phagocytosis) करती हैं। इन्हें अपमार्जक (scavenger) या भक्षी कोशिकाएँ भी कहते हैं। ये शरीर की सुरक्षा करती हैं। (c) मास्ट कोशिकाएँ (Mast Cells)-ये अण्डाकार या अनियमित आकार की होती हैं। ये हिपैरिन (heparin), सिरोटोनिन (serotonin) तथा हिस्टैमीन (histamine) आदि पदार्थों को स्त्रावित करती हैं। हिपैरिन रुधिर का प्रतिजामन (anticoagulant) है। यह रुधिर वाहिनियों में रक्त का थक्का बनने से रोकता है। हिस्टैमिन रक्त वाहिनियों को फैलाकर प्रदाह (inflammatory) प्रतिक्रिया में भाग लेता है। सिरोटोनिन रक्त वाहिनी संकीर्णक का कार्य करता है। (d) लसीका कोशिकाएँ (Lymphocytes)-ये श्वेत रुधिर कणिकाओं की तरह होती हैं। ये निरन्तर भ्रमण करती रहती हैं और प्रतिरक्षी (antibodies) का उत्पादन करती हैं। ये सूजन तथा जलन वाले स्थान पर अधिक पायी जाती हैं। (e) प्लाज्मा कोशिकाएँ (Plasma cells)-ये लसीका कोशिकाओं के समान होती हैं। ये भ्रमणशील होती हैं। ये सु प्रतिक्रिया में भाग लेती हैं। इनका निर्माण लसीका केशिकाओं से होता है। (f) वसा कोशिकाएँ (Fat or Adipose cells)-ये रुधिर वाहिनियों के समीप स्थित बड़ी कोशिकाएँ होती हैं जो समूह में पायी जाती हैं। इनमें एक या अधिक वसा गोलिका होती हैं जिसमें वसा का संचय होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions