Doubtnut Promotions Sticky

पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते है?किन्ही दो पेशी ऊतकों की तुलना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पेशी ऊतक - पेशी ऊतक की उत्पत्ति भ्रूण (embryo) के मध्य-जनन स्तर या मीसोडर्म (mesoderm) से होती है। पेशी ऊतक शरीर का 40-50% भाग बनाता है। पेशी ऊतक का निर्माण लम्बी, सँकरी, तर्कुरूपी या बेलनाकार, शाखामय या शाखाहीन संकुचनशील पेशी कोशिकाओं या पेशी तन्तुओं से होता है। पेशी तन्तुओं या कोशिकाओं में संकुचनशीलता का गुण एक्टिन (actin) तथा मायोसीन (myosin) प्रोटीन के सूक्ष्म तन्तुकों के कारण होता है। पेशी तन्तुओं की संरचना तथा कार्य के आधार पर पेशियाँ तीन प्रकार की होती हैं -
I. अरेखित (unstriped or smooth) पेशियाँ, II. रेखित (striped or striated) पेशियाँ तथा III. हृद (cardiac) पेशियाँ।
अरेखित पेशी ऊतक - अरेखित पेशियों के सिकुड़ने-फैलने पर जन्तु की इच्छा का कोई नियन्त्रण नहीं होता। ये शरीर की कार्यिकी (physiology) तथा आन्तरिक वातावरण के प्रभाव से स्वत: ही क्रियाशील होती हैं। अतः इन्हें अनैच्छिक पेशियाँ (involuntary muscles) भी कहते हैं। इन पेशियों का सम्बन्ध आंतरांगों से होने के कारण इन्हें आंतरांगी (visceral) पेशियाँ भी कहते हैं। ये सामान्यतः खोखले आंतरांगों की.भित्ति जैसे आहार नाल, श्वास नली, गर्भाशय, रुधिर वाहिनियों, पित्ताशय, पित्त नली, शिश्न आदि में पायी अरेखित पेशी की संरचना (Structure of Unstriped Muscle Cell)
ocr_image
इनकी संरचना सरल होती है। इनके तन्त (fibres) 100:200 μ तथा 10 μ व्यास के पतले (सँकरे) तथा तर्कुरूप होते हैं। ये पेशी तन्तु सार्कोलेमा (sarcolemma) नामक कोशिका कला से घिरे होते हैं। कोशिका के पेशीद्रव्य (sarcoplasm) में ऐक्टोमायोसीन (actomyosin) प्रोटीन के बने समान्तर पेशी तन्तुक (myofibrils) तथा एक बड़ा केन्द्रक (nucleus) होता है। पेशी की संकुचनशीलता इन्हीं तन्तुओं के कारण होती है। अरेखित पेशी तन्तु प्रायः संयोजी ऊतक SARCC द्वारा परस्पर बँधकर पतली एवं चपटी शीट (sheet) बनाते हैं। अरेखित पेशी तन्तु परस्पर मिलकर बेलनाकार पेशी बण्डल बनाते हैं। जैसे-नेत्रों में सिलियरी पेशियाँ, उपतारा की पेशियाँ आंतरांगों की अरेखित पेशियाँ आदि |
कार्य (Functions)-ये पेशियाँ आवश्यकतानुसार स्वत: कार्य करती रहती हैं। इनका कार्य छिद्रों को खोलना, बन्द करना, गुहाओं को चौड़ा या सँकरा करना आदि होता है। इनके कारण नलिकाओं में पदार्थों का प्रवाह बना रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions