Doubtnut Promotions Sticky

स्तनधारी की अस्थि में पाए जाने वाले हैवर्शियन संस्थान का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाकर वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्तनधारी की अस्थि -अस्थि दृढ़ एवं कठोर संयोजी ऊतक है। इसका मैट्रिक्स ओसीन (ossein) प्रोटीन से बना होता है। इसमें 35% कार्बनिक तथा 65% अकार्बनिक लवण पाए जाते हैं। अकार्बनिक लवण मुख्यतः कैल्सियम व मैग्नीशियम के फॉस्फेट लवण तथा. सल्फेट, कार्बोनेट और फ्लोराइड होते हैं। मैट्रिक्स में अस्थि कोशिकाएँ .ओस्टिओसाइट्स. (oesteocytes) एक निश्चित विन्यास में गर्तिकाओं (lacunae) में स्थित होती हैं। अस्थि के चारों ओर तन्तुमय तथा सुदृढ़ आवरण को अस्थिच्छद (periosteum) कहते हैं। अस्थिच्छद के नीचे अस्थि का निर्माण करने वाली कोशिकाओं का स्तर होता है। इसे अस्थिकोरक (osteoblasts) कहते हैं। कुछ अस्थियों के मध्य में एक गुहा होती है जिसे मज़्जा गुहा (marrow cavity) कहते हैं। इसमें अस्थिमज्जा (bone marrow) पाया जाता है, जो वसा कोशिकाओं, तन्त्रिकाओं तथा रुधिर केशिकाओं का. सम्मिलित स्वरूप है। इसे पीत अस्थिमज्जा (yellow bone marrow) कहते हैं। स्पंजी अस्थियों तथा लम्बी अस्थियों के सिरों पर लाल अस्थिमज्जा (red bone marrow) पायां जाता है। इसमें लाल रुधिराणुओं की उत्पत्ति होती हैं। स्तनियों की अस्थियों में हैवर्सियन तन्त्र (Haversian system) पाया जाता है। इनमें हैवर्सियन नलिकाएँ (Haversian canals) होती हैं। हैवर्सियन नलिकाएँ परस्पर अनेक अनुप्रस्थ अथवा तिरछी नलिकाओं द्वारा परस्पर जुड़ी रहती हैं। इन्हें वॉकमैन नलिकाएँ (Volkmann.s canals) कहते हैं। हैवर्सियन नलिका के चारों ओर अस्थि कोशिकाओं (osteocytes) के संकेन्द्रित घेरे (concentric rings) होते हैं। लम्बी अस्थियों के छोर भागों या ऐपीफाइसेस (epiphyses) में मज्जागुहा नहीं होती, अस्थि स्पंजी होती है। स्पंजी भागों में अस्थि की लम्बी कगारें आड़ी-तिरछी कगारों द्वारा जुड़ी होती हैं। कगारों के मध्य लाल अस्थि मज्जा पायी जाती है। वयस्क अवस्था में लाल अस्थि मज्जा में रुधिराणुओं का निर्माण होता है। इस प्रकार की अस्थि को सुषिर अस्थि (cancellous bone) कहते हैं।
ocr_image

अस्थि के कार्य (Functions of Bone)-(1) अस्थियाँ शरीर का ढाँचा बनाती हैं जो शरीर के कोमल अंगों की सुरक्षा करता है। (2) अस्थियाँ पेशियों को जुड़ने के लिए स्थान प्रदान करके शरीर को गति प्रदान करती हैं। (3) अस्थियाँ रुधिराणुओं का निर्माण करती हैं। (4) अस्थियाँ कैल्सियम, मैग्नीशियम तथा फॉस्फोरस आयन्स की आवश्यकतानुसार आपूर्ति करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions