Doubtnut Promotions Sticky

उपास्थि किसे कहते हैं? इसकी संरचना, प्रकार एवं मानव शरीर में स्थिति का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कंकाल ऊतक अन्तःकंकाल का निर्माण करके शरीर को दृढ़ता प्रदान करता है। कंकाल ऊतक दो प्रकार का होता है-(i) उपास्थि तथा (ii) अस्थि।
उपास्थि या कार्टिलेज
इसके मैट्रिक्स को कॉण्डूिन (chondrin) कहते हैं। यह अर्द्ध-ठोस ग्लाइकोप्रोटीन से बना होता है जिसमें अनेक छोटी-छोटी" गर्तिकाएँ (lacunae) एवं कोलेजन तन्तुओं, इलास्टिन रेशे पाए जाते हैं। कुछ उपास्थियों में लवणों की अधिकता होती है। प्रत्येक गर्तिका में कॉण्डियोब्लास्ट (chondrioblast) कोशिकाएँ पायी जाती हैं। कॉण्ड्यिोब्लास्ट कोशिकाओं से मैट्रिक्स स्रावित होता है। कॉण्ड्रोसाइटस (chondrocytes) के विभाजन के फलस्वरूप उपास्थि में वृद्धि होती है (perichondrium) नामक आवरण से ढकी रहती हैं। इसमें तन्त्रिका तन्तु तथा रक्त केशिकाएँ पायी जाती हैं। रक्त केशिकाएँ उपास्थि को पोषक पदार्थ तथा ऑक्सीजन प्रदान करती हैं। मैट्रिक्स तथा तन्तुओं के प्रकार के आधार पर उपस्थियाँ चार प्रकार की होती हैं -
1. प्रभासी या काचाभ उपास्थि (Hyaline Cartilage)-इसका मैट्रिक्स अर्द्ध-पारदर्शी तथा लचीला होता है। इसमें महीन कोलेजन तन्तु पाए जाते हैं। उपास्थि पर पेरीकॉण्ड्रियम का आवरण पाया जाता है। ये श्वासनली स्वर यन्त्र का अधिकांश भाग, पसलियों के सिरे, मेढक में हाइऑइंड, स्टर्नम तथा अग्न व पश्च पाद की सन्धियों आदि स्थानों पर पायी जाती हैं। यह अस्थियों न्धतला में घर्षण को कम करने का, कार्य करती हैं। भ्रूण का अधिकांश कंकाल प्रभासी उपास्थि से बना होता है। वयस्क में अस्थियाँ इसका स्थान ले लेती हैं। यह अस्थियों पर पड़ने वाले झटकों से रक्षा करती है।
ocr_image
2.श्वेत तन्तुमय उपास्थि (White Fibrous Cartilage)--श्वेत कोलेजन तन्तु अत्यधिक होते हैं। ये समान्तर क्रम में लगे रहते हैं। यह अत्यधिक मजबूत उपास्थि है। दो कशेरुकाओं के मध्य उपस्थित अन्तरा कशेरुक गद्दियाँ (discs) तन्तुमय उपास्थि से बनी होती हैं। यह स्तनियों की श्रोणिमेखला की प्यूबिक सिम्फाइसिस (pubic symphisis) का निर्माण करती है। प्रभासी उपास्थि की तुलना में यह.अधिक तनन सामर्थ्य प्रदान करती हैं। झटकों को सहन करने का कार्य करती है। 3. लचीली उपास्थि (Elastic Cartilage)-इस उपास्थि में पीले इलास्टिन तन्तु (yellow elastin fibres) का जाल फैला होता है, जो उपास्थि को लचीलापन प्रदान करते हैं। नासिका, कर्ण पल्लव (pinna) लचीली उपास्थि के बने होते हैं। 4.कैल्सीकृत उपास्थि (Calcified Cartilage).- इसके मैट्रिक्स में कैल्सियम लवण एकत्र होने के कारण ये अस्थि की तरह दृढ़ हो जाती हैं। इसमें पेशी तन्तु नहीं पाए जाते जैसे वयस्क मेढक की अंसमेखला की सुप्रास्कैपुला तथा श्रोणि मेखला की प्यूबिस का निर्माण कैल्सीकृत उपास्थि से होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions