Doubtnut Promotions Sticky

ऊतक की परिभाषा लिखिए। उपकला ऊतक की विशेषताएँ, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऊतक (Tissue)-कोशिकाओं का ऐसा समूह जो उत्पत्ति, संरचना तथा कार्य में समान होता है, ऊतक (tissue) कहलाता है। ऊतक शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम बिचट (Bichat) ने किया। ऊतक का अध्ययन औतिकी (histology) कहलाता है।
उपकला ऊतक (Epithelial Tissue)- जन्तुओं के समस्त अंगों पर बाहरी एवं भीतरी रक्षात्मक आवरण बनाने का कार्य उपकला ऊतक करता है। इसका निर्माण तीनों जनन स्तरों से होता है। संरचना तथा कार्यों के आधार पर उपकला ऊतक को दो मुख्य समूहों में बाँटा जाता है-आवरण उपकला (covering epithelium) तथा ग्रन्थिल उपकला (glandular epithelium)
(I) आवरण उपकला (Covering Epithelium)-इसकी कोशिकाएँ पर्तों में व्यवस्थित होती हैं। यह अंगों तथा शरीर की सतह को ढके रखता है। ये सरल तथा संयुक्त दो प्रकार की होती हैं। (II) ग्रन्थिल उपकला (Glandular Epithelium)-ये घनाकार या स्तम्भाकार उपकला से विकसित होती हैं। ग्रन्थिल कोशिकाएँ एकाकी या सामूहिक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions