Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य के नर जननांगो का सचित्र वर्णन कीजिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेढक के नर जननांग - मेढक एकलिंगी जन्तु है। नर मेढ़क में निम्नलिखित जनन अंग होते हैं -
(1) वृषण (Testis) एक जोड़ी वृषण वृक्क के पृष्ठतल के अग्रछोर पर वृषणधर (mesorchium) झिल्ली द्वारा जुड़े होते हैं। वृषण के अग्रभाग पर शाखामय वसाकाय (fat bodies) लगी होती हैं। वृषण में शुक्राण बनते हैं।
ocr_image
(2) शुक्रवाहिकाएँ (Vasa efferentia)-वृषणं से 10-14 पतली शुक्रवाहिकाएँ निकलती हैं। ये वृक्क में स्थित बिडर्स नलिका (bidder.s canal) में खुलती हैं। बिडर्स नलिका अनुप्रस्थ नलिकाओं द्वारा अनुलम्ब संग्रह नलिका से जुड़ी होती है। यह मूत्र जनन वाहिनी के रूप में वृक्क के पश्च भाग से बाहर निकलती है। (3) शुक्राशय (Seminal Vesicle)-मूत्रजनन वाहिनी का प्रारम्भिक फूला हुआ भाग शुक्राशय कहलाता है। इसमें शुक्राणु एकत्र रहते हैं। वृषण में शुक्रजनन द्वारा शुक्राणुओं का निर्माण जनन कोशिकाओं (germinal cells) से होता है। शुक्राणु समूह के रूप में रहते हैं। प्रत्येक शुक्राणु लगभग 0:03 मिमी लम्बा होता है। यह शीर्ष, मध्य भाग तथा पूँछ में बँटा होता है। इसका शीर्ष फूला हुआ तथा अण्डाकार होता है। शीर्ष में केन्द्रक स्थित होता है। शीर्ष के अगले नुकीले भाग को अग्रपिण्डक कहते हैं। मध्यभाग (middle piece) में माइटोकॉन्ड्रिया तथा दो सेन्ट्रियोल होते हैं। शुक्राणु की पूँछ का अन्तिम छोर नग्न होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions