Doubtnut Promotions Sticky

तिलचटटे की आहारनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

केंचुए की आहारनाल - केंचुए की आहारनाल मुख से गुदा तक फैली एक सीधी नलिका होती है। इसे अग्रलिखित भागों में बाँटते हैं -
(i) मुखगुहा (Buecal Chamber)- प्रोस्टोमियम (prostomium) के अधर पर स्थित मुख (mouth) पीछे की ओर एक पेशीय मुखगुहा (buccal chamber) में खुलता है। मुखगुहा तीसरे खण्ड तक फैली होती है। पेशियों की सहायता से मुखगुहा को बाहर की ओर पलटा और वापस भीतर खींचा जा सकता है।
ocr_image
(ii) ग्रसनी (Pharynx)-यह पाँचवें खण्ड तक फैली पेशीय संरचना होती है। इसके पृष्ठ तल पर ग्रसनी पुंज " (pharyngeal bulb) होता है। ग्रसनी पुंज का निर्माण पेशी तन्तुओं, संयोजी ऊतक, लार ग्रन्थियों एवं रुधिर केशिकाओं के जाल से होता है। पुंज की भीतरी सतह रोमाभि एपिथीलियम (ciliated epithelium),से घिरी होती है। ग्रसनी गुहा पावीय क्षैतिज निधानों । (horizontal shelves) के कारण लार कक्ष (salivary chamber) तथा संवाही कक्षं (conducting chamber) में अपूर्ण रूम से विभाजित रहती है। ग्रसनी की पेशियाँ भोजन को ग्रासनाल में धकेलने का कार्य करती हैं। (iii)ग्रासनाल (Oesophagus) - यह 8वें खण्डं तक फैली छोटी सँकरी ग्रन्थिरहित पतली भित्ति वाली नलिका होती है। (iv) पेषणी (Gizzard)-यह 8वें तथा 9वें खण्ड में स्थितं पेशीय गाँठ जैसी रचना होती है। इसकी भित्ति वर्तुल पेशि कारण मोटी गाँठ जैसी होती है। पेषणी भोजन को पीसने का कार्य करती है। (v) आमाशय (Stomach) यह 9वें खण्ड से 14वें खण्ड तक फैली ग्रन्थिल नलिका होती है। ग्रन्थियों से प्रोटीन पाचक एन्जाइम स्रावित होते हैं। (vi) आँत. (Intestine)-16वें खण्ड से गुदा तक फैली पतली, प्रन्थिल नलिका आंत्र कहलाती है। टिफ्लोसोल (typhlosole) के कारण आंत्र के सतह धरातल में वृद्धि हो जाती है। टिफ्लोसोल 26वें खण्ड से लगभग 100वें खण्ड तक पायां जाता है। 26वें खण्ड में पाश्र्वीय अंगुली सदृश आंत्रीय सीका (intestinal caeca) पाए जाते हैं।
पाचन की कार्यिकी (Physiology of Digestion) - केंचुए मिट्टी में पाए जाने वाले सड़े-गलें कार्बनिक पदार्थों को ग्रहण करते हैं। केंचुआ रात्रिचर (nocturnal) तथा सर्वाहारी (omnivorus) होता है। यह मुखाग्र (prostomium) द्वारा मिट्टी को काटता है और मुखगुहा द्वारा भोजनयुक्त मिट्टी को ग्रहण कर लेता है। ग्रसनी (pharynx) भोजन को पम्प करने का कार्य करती है। ग्रसनी में लार (saliva) मिल जाने से भोजन चिकना हो जाता है। गिज़ार्ड भोजन को बारीक पीस देता है। आमाशय. तथा आंत्र में भोजन का पाचन होता है। पचे हुए भोजन का अवशोषण (absorption) रसांकुरों (villi) तथा टिफ्लोसोल में उपस्थित रुधिर केशिकाओं द्वारा होता है। रुधिर के माध्यम से अवशोषित पचा हुआ भोज्य पदार्थ वितरित कर दिया जाता है। अपचित भोजन एवं मिट्टी कास्टिंग्स (castings) के रूप में त्याग दी जाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions