तिलचट्टे के मुख उपांगों का सचित्र वर्णन कीजिए। इनके कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
तिलचट्टे के मुख उपांग - तिलचट्टे के मुख उपांग काटने और चबाने (biting and chewing) के लिए उपयोजित होते हैं। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित उपांग आते हैं -
1.लैब्रम (Labrum)-इसे ऊपरी होंठ भी कहते हैं। यह काइटिन से बनी चौड़ी प्लेट के समान रचना होती हैं। यह सिर सम्पुट की क्लाइपियस (clypeus) प्लेट से लचीली पेशियों द्वारा जुड़ा होता है। लैब्रम के अधर तल पर स्वादग्राही संवेदी शूक (sensory setae) होती हैं। 2.मैंडिबल्स (Mandibles)-मुख के पावों में लैब्रम के ठीक नीचे एक जोड़ी काइटिन से बनी दृढ़ त्रिकोणाकार रचनाएँ होती हैं, इन्हें मैंडिबल्स (mandibles) कहते हैं। इनके भीतरी किनारों पर मजबूत दाँत जैसे उभार होते हैं। मैंडिबल्स के भीतरी किनारे के आधार पर एक कोमल पिण्ड प्रोस्थीका (prostheca) होता है। इस पर संवेदी शूक (sensory setae) पाए जाते हैं। मैंडिबल्स अपवर्तनी.(abductor) पेशियों तथा अभिवर्तनी (adductor) पेशियों की गति के कारण भोजन को कुतरते. चबाते हैं। 3. प्रथम मैक्सिली (First Maxillae)-यह सिर सम्पुट के पावों में स्थित एक जोड़ी संरचना होती है। इनका निर्माण तीन योडोमियर्स (podomeres) से होता है। इन्हें प्रोटोपोडाइट, एक्सोपोडाइट तथा एण्डोपोडाइंट कहते हैं। योडोमियर का आधारीय . भाग प्रोटोपोडाइट (protopodite) कहलाता है। प्रोटोपोडाइट का निर्माण कार्डो (cardo) तथा स्टाइप्स (stipes) से होता है। ये परस्पर 90∘ का कोण बनाते हैं। स्टाइप्स के बाह्य भाग से पंचखण्डीय, एक्सोपोडाइट (exopodite) जुड़ा होता है। इसे मैक्सिलरी पाल्प (maxillary palp) भी कहते हैं। स्टाइप्स के भीतरी भाग से एण्डोपोडाइट (endopodite) लगा होता है। एण्डोपोडाइट से छत्र (hood) के आकार का गैलिया (galea) तथा पंजे सदृश लैसीनिया (lacinia) लगा होता है। लैसीनिया के ऊपरी भाग में दो नुकीली नखररूपी रचना होती है। प्रथम मैक्सिली भोजन को लैसीनिया की सहायता से पकड़कर मैंडिबल्स के मध्य लाती है। 4. द्वितीय मैक्सिली या लैबियम (Second Maxillae or Labium)-यह द्वितीय जोड़ी मैक्सिली के जुड़ने से बनी संरचना होती है, इसे निचला होंठ या लैबियम (labium) भी कहते हैं। यह मुख के अधर तल पर स्थित होता है। यह तीन खण्डों से बना होता है. इन्हें प्रोटोपोडाइट, एण्डोपोडाइट तथा एक्सोपोडाइट कहते हैं। सबमेन्टम (submentum) तथा मेन्टम (mentum) मिलकर प्रोटोपोडाइट बनाते हैं। ग्लोसा (glossa) तथा पैराग्लोसा. (paraglossa) मिलकर एण्डोपोडाइट (endopodite) बनाते हैं। ये भोजन को मुख में धकेलते हैं। तीन खण्डीय लेबियल पाल्प (labial palp) एक्सोपोडाइट (exopodite) बनाते हैं। ये भोजन की तलाश में सहायक होते हैं।
5. हाइपोफैरिक्स (Hypopharynx)- यह मुख उपांगों के मध्य स्थित जीभ सदृश रचना है। इसके आधार पर सहलार नलिका खुलती है। हाइपोफैरिक्स भोजन में लार को मिलाने का कार्य करता है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))19videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))16videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )1videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पौधों में परिवहन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)40videos
पौधों में परिवहन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)18videos
प्राणी जगत
Similar Questions
मानवों में कौन-से अंग निम्नलिखित कार्य सम्पन्न करते हैं? भोजन का अवशोषण
View Solutionक्रोमोसोम क्या है ? इसकी संरचना एवं कार्य का वर्णन कीजिए।
View Solutionब्रसीकसी कुल के लक्षणों का वर्णन कीजिए।
View Solutionकोशिका को एक विलयन में रखने पर जीवद्रव्यकुंचन (plasmolysis) की क्रिया होती है, इस विलयन को कहते हैं -
View Solutionजल संवहन तन्त्र किस संघ का मुख्य लक्षण है
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionडॉक्टर और नर्स के कार्यों का अन्तर स्पष्ट कीजिए ।
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionडॉक्टर और नर्स के कार्यों का अंतर स्पष्ट कीजिए।
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
37:59View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
39:22View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
View Solutionपद्माकर के तीसरे कवित्त में किस ऋतु का वर्णन है ?
View Solutionसंध्या के बाद' कविता में बस्ती का बनिया के किस विवशता का वर्णन है ?
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View Solutionगति का वर्णन
View Solution