निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं?
मोजेक दृष्टि - आर्थोपोडा संघ के जन्तुओं में प्राय: संयुक्त नेत्र (compound eyes) होते हैं। संयुक्त नेत्र की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई नेत्रांशक (ommatidium) कहलाती है। प्रत्येक नेत्रांशक स्वतन्त्र रूप से प्रतिबिम्ब (image) बनाता हैं। इस प्रकार, इन जन्तुओं में अनेक छोटे-छोटे प्रतिबिम्बों से मिलकर संयुक्त प्रतिबिम्ब बनता है। इस प्रकार से बने प्रतिबिम्ब वाली दृष्टि को मोजेक दृष्टि (mosaic vision) कहते हैं
एक नेत्रांशक की संरचना - तिलचट्टे के प्रत्येक संयुक्त नेत्र में लगभग 2000 नेत्रांशक (ommatidia) होते हैं। संयुक्त नेत्र की ऊपरी सतह पर एक उपचर्म का बना पारदर्शी आवरण होता है। इसे कॉर्निया (cornea) कहते हैं। यह अनेक षट्कोणीय फलकों (facets) से बना होता है। प्रत्येक फलक में एक नेत्रांशक स्थित होता है। नेत्रांशक के मुख्यत: दो भाग होते हैं-डायोप्ट्रिकल क्षेत्र (dioptrical region) तथा ग्राही क्षेत्र (receptor region)
1. डायोप्टिकल क्षेत्र (Dioptrical recion) नेत्रांशकों के ऊपर स्थित पारदर्शी षट्कोणीय hexagonal facet) फलक एक उत्तल लेन्स (convex lens) का कार्य करता है। इसके नीचे स्थित दो कॉनिएजन कोशिकाएँ (corneagen cells) स्थित होती हैं, जो लेन्स का निर्माण करती हैं। दोनों कोशिकाओं के नीचे चार शंकु कोशिकाएँ (cone cells) होती हैं, जो एक पारदर्शी क्रिस्टलीय शंकु (crystalline cone) को घेरे रहती हैं। शंकु का निर्माण शंकु कोशिकाओं (cone cell) से ही होता है। शंकु कोशिकाओं के भीतरी सिरे सँकरे व नुकीले होते हैं।
डायोप्ट्रिकल क्षेत्र को मुख्य कार्य प्रकाश की किरणों को फोकस करना है। 2. ग्राही क्षेत्र - इस क्षेत्र के मध्य में एक तर्करूप, छडनमा भाग रहैब्डोम(rhabdome) होता है। । रहैब्डोम सात लम्बी रेटिनल कोशिकाओं (retinal cells) से घिरा रहता है। रेटिनल कोशिकाओं के स्त्राव से ही रहैब्डोम का निर्माण होता है। रेटिनल कोशिकाओं के भीतरी सिरे: आधार कला (basement membrane) पर स्थित होते हैं। रेटिनल कोशिकाओं के आधारीय भाग से निकलने वाले तन्त्रिका तन्तु परस्पर मिलकर दृष्टि तन्त्रिका (optic nerve) बनाते हैं। सभी नेत्रांशक एक-दूसरे से वर्णकों की पर्तो (pigmented sheaths) द्वारा पृथक रहते हैं। इसके फलस्वरूप एक नेत्रांशक पर पड़ने वाली प्रकाश की किरणें समीपवर्ती नेत्रांशक में नहीं पहुँचती। वर्णक पर्ते निम्नलिखित दो प्रकार की होती हैं-(i) आइरिस वर्णक आवरण (iris pigment sheath) डायोप्ट्रिकल क्षेत्र को चारों ओर से घेरती है। (ii) रेटिनल वर्णक आवरण (retinal pigment sheath) रेटिनल कोशिकाओं को घेरे रहती है।
संयुक्त नेत्र द्वारा प्रतिबिम्ब निर्माण - 1. तीव्र प्रकाश में स्तराधान प्रतिबिम्बयाएपोजिशन प्रतिबिम्ब (Apposition image)-वस्तु से प्रकाश की जो किरणें नेत्रांशक पर पहुँचती हैं उनमें से सीधी किरणें तो डायोप्ट्रिकल क्षेत्र के द्वारा फोकस कर दी जाती हैं, किन्तु तिरछी किरणें वर्णक आवरणों द्वारा अवशोषित हो जाती हैं। ऐसी दशा में एक नेत्रांशक के द्वारा वस्तु के एक विशेष भाग का प्रतिबिम्ब बनता है। अतः संयुक्त नेत्र द्वारा बना हुआ सम्पूर्ण प्रतिबिम्ब छोटे-छोटे टुकड़ों का समूह होता है। यह स्पष्ट होता है। इस प्रकार के प्रतिबिम्ब को स्तरोधान या एपोजिशन प्रतिबिम्ब (apposition image) कहते हैं। 2. मन्द प्रकाश में अध्यारोपण प्रतिबिम्ब (Superposition image in dim light)- ऐसे समय में जब प्रकाश मन्द होता है वर्णक आवरण सिकुड़ जाते हैं। इसके फलस्वरूप समीपवर्ती नेत्रांशकों के बीच कोई पर्दा नहीं रहता। अत: वस्तु से आने वाली सीधी प्रकाश की किरणें जिस नेत्रांशक पर पड़ रही हैं, फोकस हो ही जाती हैं। तिरछी किरणें एक नेत्रांशक से समीपवर्ती नेत्रांशक में पहुँचकर प्रतिबिम्ब बनाती हैं। इस प्रकार, एक ही भाग का प्रतिबिम्ब कई नेत्रांशकों में बनता है, परिणामस्वरूप, संयुक्त नेत्र में यह प्रतिबिम्ब एक-दूसरे पर व्याप्त हो जाता है (overlapping of images)! इस प्रकार के प्रतिबिम्ब को अध्यारोपण या सुपरपोजिशन प्रतिबिम्ब (superposition image) कहते हैं। यह प्रतिबिम्ब अपेक्षाकृत धुंधला तथा अस्पष्ट होता है। इस प्रकार का प्रतिबिम्ब रात्रिचर कीटों में बनता है लेकिन तिलचट्टे में केवल स्तराधान प्रतिबिम्ब ही बनता है, क्योंकि वर्णक आवरण में संकुचन नहीं होता।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))19videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))16videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )1videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पौधों में परिवहन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)40videos
पौधों में परिवहन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)18videos
प्राणी जगत
Similar Questions
मानवों में कौन-से अंग निम्नलिखित कार्य सम्पन्न करते हैं? भोजन का अवशोषण
02:55View Solutionक्रोमोसोम क्या है ? इसकी संरचना एवं कार्य का वर्णन कीजिए।
48:16View Solutionब्रसीकसी कुल के लक्षणों का वर्णन कीजिए।
View Solutionकोशिका को एक विलयन में रखने पर जीवद्रव्यकुंचन (plasmolysis) की क्रिया होती है, इस विलयन को कहते हैं -
View Solutionजल संवहन तन्त्र किस संघ का मुख्य लक्षण है
05:57View Solutionरैखिक समीकरण के असंगत युग्म से आप क्या समझते हो ?
37:20View Solutionनिकट दृष्टि दोष | जरादूरदृष्टिता
38:26View Solutionउद्दीपन से आप क्या समझते हैं?
39:44View SolutionUP Board special|आर्यभट्ट सीरीज #!#मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार#!#दृष्टि दोष एवं उनका संसोधन #!#निकट दृष्टि दोष
50:29View Solutionअधिशोषक के सक्रियण से आप क्या समझते हैं? यह कैसे प्राप्त किया जाता हैं?
38:45View SolutionBoard special| दृष्टि दोष #!#निकट दृष्टिदोष #!#दूर दृष्टिदोष
43:33View Solutionदृष्टि दोष #!#निकट दृष्टिदोष #!#दूर दृष्टिदोष
38:33View Solutionदृष्टि दोष #!#दृष्टि दोष पर आधारित सवाल
View SolutionRecap|दृष्टि दोष |निकट -दृष्टि दोष |दीर्घ -दृष्टि दोष |जरा -दृष्टि दोष |OMR|Summary
View Solutionदृष्टि दोष
View Solutionसमंजन क्षमता #!#दृष्टि दोष
View Solution