Doubtnut Promotions Sticky

एक द्विबीजपत्री जड़ की अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।इसकी संरचना का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

द्विबीजपत्री जड़
(Dicot Root)
द्विबीजपत्री जड़ की अनुप्रस्थ काट में निम्नलिखित संरचना दिखाई देती हैं
1. मूलीय त्वचा (Epiblema or Piliferous layer)-यह एक कोशिका मोटा स्तर होता है। इस पर एककोशिकीय मूलरोम (root hair) पाए जाते हैं। इस स्तर पर उपचर्म (cuticle) तथा रन्ध्र (stomata) नहीं होते हैं।
2. वल्कुट (Cortex)—यह कई कोशिका मोटा स्तर होता है। यह मृदूतकीय कोशिकाओं से बना होता है। कोशिकाएँ जल तथा खनिज लवणों के स्थानान्तरण में सहायता करती हैं।
3. अन्तस्त्वचा (Endodermis)-यह कॉर्टेक्स का सबसे भीतरी स्तर होता है। इसकी कोशिकाएँ ढोलकनुमा (barrel shaped) होती हैं और इनकी अरीय भित्तियों पर कैस्पेरियन पट्टियाँ (casparian strips) होती हैं, जिससे कोशिकाएँ अपारगम्य हो जाती हैं। आदिदारु के सामने अन्तस्त्वचा की कोशिकाएँ पतली भित्ति वाली होती हैं। इन्हें मार्ग कोशिकाएँ (passage cells) कहते हैं।
4. परिरम्भ (Pericycle)- पतली भित्ति वाली मृदूतकीयकोशिकाओं से बना एक कोशिका मोटा स्तर होता है।
5. संवहन पूल (Vascular bundle)—संवहन पूल अरीय (radial) होते हैं। जाइलम और फ्लोएम एक-दूसरे के एकान्तर क्रम में लगे होते हैं। जाइलम सदैव बाह्यआदिदारुक (exarch) होता है। संवहन पूलों की संख्या प्राय: 2 से 6 तक होती है। जाइलम वाहिकाएँ अनुप्रस्थ काट में षट्भुजीय (hexagonal) प्रतीत होती है। जाइलम तथा फ्लोएम के मध्य एधा (cambium) नहीं होती है। द्वितीयक वृद्धि के समय द्वितीयक एधा संयोजी ऊतक को मृदूतकीय कोशिकाओं से विकसित होती है।
संवहन पूलों के मध्य मृदूतकीये कोशिकाएं होती हैं। इन्हें संयोजी ऊतक (conjunctive tissue) कहते हैं। कभी-कभी फ्लोएम के बाहर की ओर यह संयोजी ऊतक दृढ़ोतकीय हो जाता है, जैसे- मटर, चना इत्यादि की.जड़ों में।
6. मज्जा (Pith)—यह मृदूतकीय कोशिकाओं से बना केन्द्रीय भाग है, जो अल्पविकसित या अनुपस्थित होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions