Doubtnut Promotions Sticky

ऊतक किसे कहते हैं? स्थायी ऊतक कितने प्रकार के होते हैं? सरल स्थायी ऊतकों की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

ऊतक (Tissue)-कोशिकाओं का वह समूह जिसकी उत्पत्ति (origin), संरचना (structure) तथा कार्य (functions) समान होते हैं, ऊतक (tissue) कहलाता है। स्थायी ऊतक का निर्माण विभज्योतक (meristem) से होता है। स्थायी ऊतक की कोशिकाओं में कोशिका विभाजन की क्षमता का ह्रास हो जाता है। यह मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है
(1) सरल ऊतक, (2) जटिल ऊतक तथा (3) विशिष्ट ऊतक।
सरल ऊतक
(Simple Tissues)
इनका निर्माण समान प्रकार की कोशिकाओं (homogenous group of cells) से होता है। सरल स्थायी ऊतकों को निम्नलिखित तीन समूहों में वर्गीकृत किया जाता है -
I. मृदूतक, II. स्थूलकोण ऊतक तथा III. दृढ़ोतका
I. मृदूतक (Parenchyma)
इस ऊतक को जीवित कोशिकाओं की कोशिका भित्ति पतली एवं सेलुलोस से बनी होती हैं। कोशिकाएँ आकार में प्रायः समव्यासी जैसे गोल, अण्डाकार, कोणीय आदि होती हैं। कोशिकाओं के बीच-बीच में प्राय: छोटे अन्तराकोशिकीय (intercellular) स्थान पाए जाते हैं। कोशिकाओं में प्रायः एक बड़ी केन्द्रीय रिक्तिका होती है। ये सामान्यत: जल तथा भोजन संग्रह का कार्य करती हैं। मांसलोद्भिद पादपों (succulent plants) में मृदूतक जल तथा श्लेष्म संचित करता है। कभी-कभी मृदूतकीय कोशिकाएँ विशिष्ट कार्य के लिए रूपान्तरित हो जाती हैं, जैसे
(i) जब कोशिकाओं में हरितलवक पाए जाते हैं तो ये भोजन निर्माण (प्रकाश संश्लेषण) का कार्य करती हैं। इन्हें क्लोरेन्काइमा (chlorenchyma) कहते हैं। ये कोशिकाएँ पत्तियों तथा युवा तनों में पायी जाती हैं।
(ii) जब अन्तराकोशिकीय अवकाश (intercellular space) बड़े होकर ऊतक में वायुकोष्ठ (air cavities) बनाते हैं तो इसे वायूतक (aerenchyma) कहते हैं। जलीय पौधों में यह ऊतक प्लवन तथा गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होता है। पत्तियों का मीसोफिल (mesophyll) स्पन्जी ऊतक (spongy tissue) से बना होता है। हरितलवक की उपस्थिति में यह भोजन निर्माण में भी सहायक होता है। पत्तियों में मृदूतक कोशिकाएँ भोजन निर्माण के लिए विशिष्टीकृत हो जाती है। इन्हें खम्भ ऊतक (palisade tissue) कहते हैं।
(iii) कभी-कभी मृदूतक कोशिकाओं में विभाजन की क्षमता .पुनः स्थापित हो जाती है। इस प्रक्रिया को पुनर्जनन (regeneration) कहते हैं। मृदूतक द्वितीयक वृद्धि तथा घाव भरने में सहायक होते हैं।
ocr_image
II. स्थूलकोण.ऊतक (Collenchyma)
स्थूलकोण ऊतक की कोशिकाएँ बहुभुजी होती हैं, किन्तु देखने में गोल या अनियमित आकार की लगती हैं। कोशिकाएँ सामान्यतः समव्यासी होती हैं। कोशिकाओं के कोनों पर सेलुलोस, पेक्टिन या हेमीसेलुलोस अत्यधिक मात्रा में एकत्र हो जाता है। कोशिकाओं में पेक्टिन के कारण जल अवशोषण की क्षमता होती है। स्थूलकोण ऊतक प्रायः द्विबीजपत्री शाकीय पौधों में यान्त्रिक सहायता प्रदान करता है। यह पौधे को तनन सामर्थ्य (tensile strength) प्रदान करता है। एकबीजपत्री पौधों में यह सामान्यतः नहीं पाया जाता है।
इस ऊतक की कोशिकाएँ जीवित होती हैं। इनमें अन्तराकोशिकीय अवकाश नहीं होते हैं। जब इन कोशिकाओं में हरितलवक पाया जाता है, तब ये प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन-निर्माण करती हैं। कभी-कभी ये भोजन संग्रह का कार्य भी करती हैं।
ocr_image
III. दृढ़ोतक (Scleranchyma)
यह ऊतक स्थूलं भित्ति वाली कोशिकाओं से बना होता है। कोशिकाओं की कोशाभित्ति का स्थूलन विभिन्न प्रकार से लिग्निन (ignin) के एकत्र होने से होता है। यह ऊतक पौधे को यान्त्रिक शक्ति प्रदान करता है। कोशिकाएँ दृढ़ तथा कठोर . होती हैं। परिपक्व अवस्था में कोशिकाएँ जीवद्रव्यरहित अर्थात् मृत होती हैं। दृढ़ोतक कोशिकाएँ निम्न दो प्रकार की होती हैं
(i) दृढ़ोतक रेशे (Sclerenchymatous fibres)-इस प्रकार की कोशिकाओं की लम्बाई बहुत अधिक और चौड़ाई कम होती है। कोशिकाएँ सिरों पर साधारणतः नुकीली होती हैं। दो कोशिकाओं के सिरों के लम्बाई में जुड़े होने के कारण दृढ़ोतक रेशे पौधों को दृढ़ता प्रदान करते हैं, जिससे पौधा खिंचाव या तनाव.को सहन कर लेता है। कोशिका भित्ति में सरल, परिवेशित गर्त (bordered pits) पाए जाते हैं। साधारणत, दृढ़ोतक रेशे की लम्बाई 1 से 3 मिमी होती है। जूट, भाँग, पटसन आदि के रेशे अपेक्षाकृत लम्बे होते हैं। बोहमेरिया (Boehmeria) के रेशे 55 सेमी तक लम्बे होते हैं।
(ii) अष्ठि कोशिकाएँ या दृढ़ कोशिकाएँ (Stone cells or Sclereids)-ये लगभग समव्यासी तथा विभिन्न आकार की होती हैं। कुछ पौधों में ये अनियमित आकार की होती हैं। कोशिंका भित्ति का स्थूलन दृढ़ोतक रेशे की तरह ही होता है। अत: कोशिका गुहा लगभग समाप्त हो जाती है। ये कोशिकाएँ अत्यन्त कठोर और दृढ़ होती हैं। सामान्य रूप से ये कोशिकाएँ समूहों में मिलती हैं। नाशपाती (pear), नख इत्यादि फलों के मुलायम गूदे में किरकिरापन इन्हीं कोशिकाओं के कारण होता है। बीजों के कठोर आवरण, फलों के आवरण आदि में दृढ़ कोशिकाएँ अधिक संख्या में पायी जाती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions