Doubtnut Promotions Sticky

एकबीजपत्री तने की आन्तरिक रचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एकबीजपत्री तना-मक्का
(Monocot Stem : Maize)
एकबीजपत्री तने की अनुप्रस्थ काट में निम्नलिखित संरचनाएँ दिखाई देती हैं
1 बाह्यत्वचा (Epidermis)-यह एक कोशिका मोटा स्तर होता है। कोशिकाएँ आकार में अन्य कोशिकाओं की अपेक्षा छोटी होती हैं। इन कोशिकाओं की बाहरी भित्ति पर उपचर्म (cuticle) पायी जाती है। रन्ध एवं बहुकोशिकीय रोम प्रायः अनुपस्थित होते हैं।
2. अधस्वचा (Hypodermis)—यह दृढ़ ऊतक (sclerenchymatous) से बना हुआ स्तर है जो 3-4 कोशिका मोटा होता है।
3. भरण ऊतक (Ground tissue)-अधस्त्वचा के नीचे मदूतकीय कोशिकाओं से बना भरणं ऊतक होता है। इसमें संवहन बण्डल बिखरे रहते हैं। इस ऊतक की कोशिकाएँ गोलाकार या बहुभुजी होती हैं। कोशिकाओं के मध्य आन्तरकोशिकीय अवकाशं पाए जाते हैं। कभी-कभी जैसे कुछ घासों, गेहूँ आदि में भरण ऊतक का केन्द्रीय भाग खोखला हो जाता है। इस खोखले स्थान को मज्जा गुहा कहते हैं।
4. संवहन पूल (Vascular bundle)-ये भरण ऊतक में बिखरे रहते हैं, इसी कारण भरण ऊतक का स्तरों में विभेदन नहीं हो पाता। संवहन पूल केन्द्र में बड़े और परिधि की ओर क्रमश: छोटे होते हैं।
ocr_image
संवहन पूल संयुक्त (conjoint), बहिःफ्लोएमी (collateral) तथा अवर्षी (closed) होते हैं। प्रत्येक संवहन पूल के चारों ओर एक दृढ़ोतकीय आवरण होता है-इसे बण्डल शीथ (bundle sheath) कहते हैं। जाइलम वाहिकाएँ . या .Y. आकार में व्यवस्थित होती हैं। आदिदारु के नीचे केन्द्र की ओर की कुछ वाहिकाएँ तथा मृदूतकीय कोशिकाएँ विघटित होकर लयजात गुहिका (lysigenous cavity) का निर्माण करती हैं। जाइलम की भुजाओं के मध्य पलोएम (phloem) स्थित होता है। फ्लोएम में मृदूतक नहीं होता है। संवहन पूल में एधा (cambium) नहीं होती है। अत: ये अवर्थी (closed) होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions