Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संश्लेषण का महत्त्व लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण का महत्त्व । (Importance of Photosynthesis)
यह सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण जैव-रासायनिक क्रिया है। इस क्रिया में सर्वप्रथम शर्करा बनती है, तत्पश्चात् जटिल कार्बोहाइड्रेट्स, वसाएँ एवं ऐमीनो अम्ल आदि बनते हैं। हमारे उपयोग में आने वाले 90% भोज्य पदार्थ पौधों के विभिन्न भागों जैसे जड़, तना, पत्ती, फल, फूल, बीज आदि से प्राप्त होते हैं। पौधों से प्राप्त होने वाले रेशे, वसा, गोंद, रेजिन आदि भी प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के द्वितीयक उत्पाद हैं। प्रकाश संश्लेषण का सर्वाधिक महत्त्व इस रूप में है कि जीवनदायिनी प्राणवायु O2, का उत्पादन केवल हरे पादपों द्वारा इस क्रिया में ही होता है। O2 का वातावरण में सन्तुलन इसी क्रिया से होता है। प्रकाश संश्लेषण के अभाव में CO2 की सान्द्रता वातावरण में बढ़ जाएगी और जीवन नष्ट हो जाएगा। इसके अतिरिक्त पौधों के अवशेष जीवाश्म कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि ऊर्जा स्रोत के रूप में प्रयुक्त होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions