Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा दीजिए।प्रकाशिक अभिक्रिया का वर्णन कीजिए।यह किस प्रकार अप्रकाशिक अभिक्रिया से भिन्न है?
अथवा प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं? इसके चक्रीय एवं अचक्रीय प्रकाश फॉस्फोरिलीकरण का वर्णन कीजिए। प्रकाश संश्लेषण का महत्त्व लिखिए।
अथवा हिल अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
अथवा चक्रीय प्रकाश फॉस्फोरिलेशन पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा प्रकाश संश्लेषण की क्रियाविधि के सम्बन्ध में आधुनिक विचार बताइए एवं विस्तार से समझाइए।
अथवा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में पर्णहरित का क्या कार्य है? इसकी प्रकाशिक अभिक्रिया समझाइए।
अथवा प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशिक क्रिया में प्रकाशकर्म I एवं प्रकाशकर्म II की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)
प्रकाश संश्लेषण प्रकाश की उपस्थिति में होने वाली एक जैविक उपचयी (anabolic) क्रिया है। इसमें हरे पौधे अकार्बनिक CO2 तथा H2O से प्रकाशीय ऊर्जा (radiant energy) तथा पर्णहरित (chlorophyll) की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट (भोज्य • पदार्थ) का निर्माण करते हैं। इस क्रिया में O2 मुक्त होती है। इस क्रिया में प्रकाश ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा के रूप में बदलकर भोज्य पदार्थों में संचित हो जाती है। यह प्रक्रिया निम्नलिखित समीकरण द्वारा दर्शायी जा सकती है-
ocr_image
प्रकाश संश्लेषण की क्रियाविधि (Mechanism of Photosynthesis)
हरे पादप स्वपोषी होते हैं और उत्पादक (producer) कहलाते हैं। हरे पादप प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं। प्रकाश संश्लेषण की क्रियाएँ हरितलवक में सम्पन्न होती हैं, जैसे-प्रकाश ऊर्जा का वर्णकों द्वारा अवशोषण, ऊर्जा का स्थानान्तरण, ऊर्जा का स्थिरीकरण, CO2 का स्वांगीकरण, ATP निर्माण, कार्बोहाइड्रेट का निर्माण आदि।
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया दो चरणों में पूर्ण होती है-प्रथम चरण में मुक्त ऊर्जा का संचय तथा O2 का निर्माण होता है तथा द्वितीय चरण में कार्बोहाइड्रेट निर्माण अर्थात् CO2का स्वांगीकरण होता है। प्रथम चरण प्रकाश की उपस्थिति में होता है, परन्तु द्वितीय चरण में प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। लगभग 90% प्रकाश संश्लेषण शैवाल द्वारा होता है। पौधों द्वारा अवशोषित सौर ऊर्जा का 3 से 5% भाग प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रयुक्त होता है। पहले यह माना जाता था कि O2 का निर्माण CO2 से होता है, परन्तु वॉन नील (1931) ने बताया कि O2 का स्रोत जल होता है न कि CO2 रुबेन (Ruben, 1941) ने रेडियोऐक्टिव O18 का प्रयोग करके वॉन नील के कथन की पुष्टि की।
ocr_image
ग्लूकोस प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में जल का उपचयन (ऑक्सीकरण-oxidation) तथा CO2 का अपचयन (reduction) होता है। इसके फलस्वरूप शर्करा बनती है और O2 सह-उत्पाद के रूप में मुक्त होती है। यह क्रिया दो चरणों में पूर्ण होती है-(i) प्रकाशीय क्रिया तथा (ii) अप्रकाशीय क्रिया।
प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशीय क्रिया या हिल अभिक्रिया
(Light Reaction of Photosynthesis or Hill Reaction)
इसे जल का प्रकाशीय रासायनिक ऑक्सीकरण (photochemical oxidation of water) या हिल अभिक्रिया (Hill reaction) भी कहते हैं। इसमें पर्णहरित प्रकाश के फोटॉन (photons) से उत्तेजित होते हैं। जल का अपघटन होने पर O2 निकलती है। प्रकाश-फॉस्फेटीकरण (photophosphorylation) की क्रिया होती है तथा NADPH2 बनता है।
यह क्रिया हरितलवक के ग्रैना लेमिली तथा स्ट्रोमा लेमिली में होती है। इस क्रिया के लिए सूर्य का प्रकाश आवश्यक है। प्रकाश के अवशोषण के लिए दो प्रकार के वर्णक तन्त्र I,II होते हैं। इन वर्णक तन्त्रों को प्रकाशकर्म । तथा प्रकाशकर्म II भी कहते हैं।
पर्णहरित सर्वप्रथम सौर प्रकाश से फोटॉन (photon) की क्वाण्टम (quantum) ऊर्जा को अवशोषण कर उत्तेजित हो जाता है।
Chl+hv=Chl (उत्तेजित अवस्था में)
पर्णहरित ऊर्जा- उत्तेजित पर्णहरित
उत्तेजित पर्णहरित सिंगलेट अवस्था (singlet state) में आता है। यह अवस्था अस्थायी होती है। 1012 सेकण्ड में यह अणु वापस अपनी पुरानी अवस्था में आता है, परन्तु इसके मध्य यह इलेक्ट्रॉन के रूप में ऊर्जा का त्याग करता है, जिसे प्रतिदीप्ति (fluorescence) कहते हैं। इस बीच की अवस्था को त्रिक अवस्था (triplet state) कहते हैं जिसके बाद अणु अपनी मूल अवस्था (ground state) को प्राप्त होता है। इस पूरी प्रक्रिया में खर्च हुई ऊर्जा कों फॉस्फोरिसेन्स (phosphorescence) कहते हैं। इलेक्ट्रॉन के रूप में त्यागी हुई ऊर्जा विभिन्न इलेक्ट्रॉनग्राही से स्थानान्तरित होती हुई चलती है। यह दो प्रकार से चक्रिक तथा अचक्रिक अभिगमन दर्शाती है।
वर्णक तन्त्र I (Pigment System I)-इसमें प्रकाशीय फोटोन को अवशोषित करने वाला पर्णहरित Chl700 है। यह 700mμ तरंगदैर्घ्य की किरणों का अवशोषण करते हैं। यह प्रकाशकर्म I में कार्य करता है तथा इसका उपयोग चक्रिक तथा अचक्रिक दोनों प्रकार के प्रकाश-फॉस्फेटीकरण (photophosphorylation) क्रियाओं में होता है।
वर्णक तन्त्र II (Pigment System II)-इसमें प्रकाशीय फोटॉन को अवशोषित करने वाला पर्णहरित Chleso होता है। इसका उपयोग केवल अचक्रिक फॉस्फेटीकरण में होता है।
प्रकाशकर्म I तथा प्रकाशकर्म II में होने वाली विभिन्न क्रियाएँ निम्न प्रकार हैं-
(1) सूर्य के प्रकाश से फोटोन की क्वान्टम ऊर्जा को ग्रहण करके ऊर्जान्वित क्लोरोफिल (Chl*) से इलेक्ट्रॉन का निष्कासन होता है।
(2) ऊर्जान्वित क्लोरोफिल की उपस्थिति में जल के अणुओं का प्रकाश-अपघटन (photolysis) होता है जिससे हाइड्रोजन . प्राप्त होती है-
2H2O<2H++2OH
2OHHO+12O2
(3) उत्तेजित इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉन स्थानान्तरण तन्त्र (electron transport system) के द्वारा अपनी ऊर्जा आगे दे देते हैं। यह ऊर्जा ATP के रूप में संचित होती रहती है।
(4) जल के विच्छेदन से O2 प्राप्त होती है। यह पौधे से बाहर निकल जाती है।
(5) कुछ ऊर्जा NADP (हाइड्रोजनग्राही) द्वारा बन्ध (bonds) में संचित कर ली जाती है।
NADP+2H+NADP.2H
ocr_image प्रकाशकर्म I Photo-act I or Photo System ) में सौर ऊर्जा इलेक्ट्रॉन अभिगमन तन्त्र (Electron Transport System) के माध्यम से चक्रिक प्रकाश-फॉस्फेटीकरण के द्वारा ATP में संचित हो जाती है। प्रकाशकर्म II (Photo-act II or Photo System II) में जल का अपघटन (hydrolysis of water) होता है। प्रकाश तन्त्रा में उत्तेजित इलेक्ट्रॉन प्रकाश तन्त्र I में स्थानान्तरित होता है। अतः क्रिया अचक्रिक होती है। वर्णक, जल के अपघटन से प्राप्त इलेक्ट्रॉन से अपचयित होता है। मुक्त ऊर्जा अपचयित हाइड्रोजनग्राही (NADP.2H) के बन्ध में संचित हो जाती है। अचक्रिकं प्रकाश-फॉस्फेटीकरण में Mn,Cl तथा HCO3 आयन्स सहायता करते हैं।
चक्रिक प्रकाश-फॉस्फेटीकरण (Cyclic Photophosphorylation) में ATP का निर्माण दो स्थानों पर होता है-
(1) फेरीडॉक्सिन से सायटोक्रोम b6 में इलेक्ट्रॉन अभिगमन पर।
(2) सायटोक्रोमb6 से सायटोक्रोम b6 में इलेक्ट्रॉन अभिगमन पर।
अचक्रिक प्रकाश-फॉस्फेटीकरण (Non-cyclic Photophosphorylation) में O2 का विमोचन होता है। एक ATP प्लास्टोक्विनोन (plastoquinone) तथा Cyt-f के मध्य बनता है तथा NADP.2H (अपचयित हाइड्रोजनग्राही) प्राप्त होते हैं। ATP को परिपाचन शक्ति (assimilatory power) तथा NADP.21 को अपचयन शक्ति (reducing power) कहते हैं। जल के प्रकाश-अपघटन से NADP.2H के बनने तक इलेक्ट्रॉन अभिगमन की श्रृंखला जिसमें प्रकाश तन्त्र I व II कार्य करते हैं, को .Z स्कीम भी कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशीय अभिक्रिया को निम्नलिखित सारांश समीकरण से प्रदर्शित करते हैं-
24H2O+18ADP+18H3PO4+12NADP18ATP+12NADP.2H+12H2O+6O2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions