Doubtnut Promotions Sticky

CO2 किस प्रकार प्रकाश संश्लेषण की दर को प्रभावित करती है? ग्रीन हाउस फसलों का उत्पादन किस प्रकार प्रभावित होता है?

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण में CO2 एक प्रमुख सीमाकारी कारक (limiting factor) है। वायुमण्डल में CO2 की सान्द्रता 0.03% होती है। इसमें 0.05% तक वृद्धि होने पर CO2 यौगिकीकरण की दर में वृद्धि होती है। इससे अधिक मात्रा हानिकारक होती है। अधिक CO2 सान्द्रता पर, उच्च प्रकाश तीव्रता. पर C3 तथा C4 पौधों में प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ जाती है। निम्न प्रकाश तीव्रता में C3 तथा C4 दोनों में से कोई भी पादप उच्च CO2 सान्द्रता के प्रति अनुक्रिया प्रदर्शित नहीं करता।
C3 पौधे उच्च CO2 सान्द्रता पर अनुक्रिया करते हैं। इससे प्रकाश संश्लेषण की दर में वृद्धि होती है। उत्पादन बढ़े जाता है। CO2 की उच्च सान्द्रता से ग्रीन हाउस फसलों जैसे टमाटर, बेल मिर्च आदि की पैदावार को बढ़ाया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions