Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाशसंश्लेषी वर्णक पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाशसंश्लेषी वर्णक (Photosynthetic pigments)-क्लोरोफिल, कैरोटिनॉइड तथा फाइकोबिलिन प्रकाश संश्लेषी वर्णक कहलाते हैं।
(i) क्लोरोफिल (Chlorophyl)-यह सभी प्रकाश संश्लेषी पादपों में पाए जाने वाला हरा रंग. का वर्णक है। यह हरे रंग की प्रकाश किरणों को परावर्तित कर देता है। पादपों में मुख्य रूप से दो प्रकार के क्लोरोफिल पाए जाते हैं : क्लोरोफिल .ए.-यह नौले-हरे रंग का वर्णक है। यह प्रकाश संश्लेषण अभिक्रिया केन्द्र P 700 तथा P 680 बनाता है। यह प्रकाश ऊर्जा (फोटॉन) को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है। यह प्रकाश तन्त्र I तथा प्रकाश तन्त्र II में मिलता है। क्लोरोफिल .बी. पीले-हरे रंग का वर्णक है। यह प्रकाश तन्त्र II में मिलता है।
(ii) कैरोटिनॉइड्स (Carotenoids)-ये क्लोरोफिल के साथ पाए जाते हैं। ये दो प्रकार के होते हैंकैरोटीन (Carotenes)-ये नारंगी लाल रंग के होते हैं। प्रकाश तन्त्र I में मिलते हैं।
जैन्थोफिल (Xanthophyll)-ये पीले रंग के वर्णक होते हैं। प्रकाश तन्त्र II में मिलते हैं। ये पत्ती, पुष्प, फलों आदि को । रंग प्रदान करते हैं। क्लोरोफिल अणुओं की प्रकाशीय ऑक्सीकरण से सुरक्षा करते हैं।
(iii) फाइकोबिलिन्स (Phycobilins)-ये मुख्यतः शैवालों में पाए जाते हैं जैसे-फाइकोसायनिन, फाइकोएरिथिन, एलोफाइकोसायनिन आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions