Doubtnut Promotions Sticky

एम्फीबिया वर्ग के चार प्रमुख (विभेदक) लक्षण बताइए। दो के जीव वैज्ञानिक नाम लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

एम्फीबिया वर्ग के प्रमुख (विभेदक) लक्षण
एम्फीबिया वर्ग के प्रमुख विभेदक लक्षण. निम्नलिखित हैं
(1) इन जन्तुओं की त्वचा पतली, चिकनी, नम तथा ग्रन्थिमय होती है।
(2) ये जल तथा स्थल दोनों पर पाए जाते हैं, इस कारण इन्हें जल-स्थलचर या उभयचर प्राणी भी कहते हैं, किन्तु ये अण्डे पानी में ही देते हैं।
(3) ये जन्तु अनियततापी या असमतापी (cold blooded or poikilothermal) होते हैं।
ocr_image
(4) श्वसन गिल्स (गलफड़ों), त्वचा, मुखगुहा तथा फेफड़ों द्वारा होता है।
(5) हृदय में दो अलिन्द तथा एक निलय अर्थात् तीन वेश्म होते हैं। धमनी तन्त्र में दो सिस्टैमिक चापें होती हैं।
(6) मस्तिष्क से 10 जोड़ी कपाल तन्त्रिकाएँ निकलती है।
(7) ये एकलिंगी तथा अण्डायुज होते हैं। इनमें बाह्य निषेचन तथा अप्रत्यक्ष परिवर्धन पाया जाता है। लार्वा अवस्था को टैडपोल (tadpole) कहते हैं। इससे कायान्तरण द्वारा वयस्क विकसित होता हैं।
उदाहरण-राना टिग्रीना (Rana tigrina), सैलामेण्डर (Salamender), इक्थियोफिस (Ichthyophis) |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions