Doubtnut Promotions Sticky

वर्ग ऑस्टिक्थीज या टीलिओस्टोमाई के लक्षण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

वर्ग ऑस्टिक्थीज या टीलिओस्टोमाई के लक्षण
वर्ग ऑस्टिक्थीज या टीलिओस्टोमाई के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) इस वर्ग के अन्तर्गत अस्थिल मछलियाँ (bony fishes) आती हैं। ये अलवणीय जलीय या समुद्री होती हैं।
(2) बाह्य कंकाल गैनॉयड (ganoid),टीनॉयड (ctenoid) या साइक्लॉइड (cycloid) प्रकार के शल्कों से बना होता है। अन्तःकंकाल अस्थि से बना होता है।
(3) श्वसन हेतु चार जोड़ी क्लोम दरारें होती है जो ऑपरकुलम (operculum) से ढकी होती हैं।
(4) वायु आशय या वाताशय (air bladder) पाया जाता है। यह श्वसन तथा प्लवन में सहायक होता है।
(5) ये असमतापी (poikilothermal) होती हैं।
(6) इनमें मध्यस्थ तथा युग्मित दोनों प्रकार के पख (fins) पाए जाते हैं।
(7) हृदय द्विकोष्ठीय होता है। रक्त परिसंचरण एक-पथीय तथा बन्द प्रकार का होता है।
(8) ये एकलिंगी एवं अण्डज होती हैं। निषेचन बाह्य होता है।
(9) नर में मैथुन अंग का अभाव होता है।
(10) परिवर्द्धन प्रत्यक्ष होता है।
उदाहरण-उड़न मछली (एक्सोसीट्स-Exocoetus), समुद्री घोड़ा (हिप्पोकैम्पस- Hippocampus), रोहू (लेबियो-Labeo), कटला (Catla), कैट फिश (क्लेरियस-Clarias) आदि।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions