Doubtnut Promotions Sticky

रसायन और हमारा पर्यावरण इस निबंध का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तुत निबन्ध में लेखक ने रासायनिक पदार्थों से पर्यावरण में होने वाले घातक प्रभावों का वर्णन किया है।
इस निबन्ध में लेखक ने हमें बताया कि रसायन हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। यदि रसायन न होते तो इस धरती पर जीवन ही न होता। कुछ जीवन देने वाले रसायन हैं तो कुछ जीवन लेने वाले रसायन भी होते हैं। कुछ रसायन जहरीले व कुछ विस्फोटक होते हैं। कुछ रसायन तात्कालिक और कुछ रसायनों के दीर्घकालिक खतरे होते हैं। कुछ ऐसे भी रसायन हैं जिनका प्रभाव आज नहीं बल्कि कुछ वर्षों के बाद आता है। कुछ रसायन पानी में मिलकर उसे प्रदषित बना देते हैं जिससे उसमें रहने वाली मछलियाँ मर जाती हैं व कभी-कभी लोग विकलांगता के शिकार हो जाते हैं। कुछ रसायन अपने आप में सुरक्षित होते हैं, परन्तु जब वे किसी दूसरे रसायन के साथ क्रिया करते हैं तब वह अपना जहरीलापन उसमें छोड़ देते हैं। समुद्र का पानी जहाँ जहरीला होता है वहीं उसमें ज्यादा नमक रक्तचाप बढ़ा देता है।
इस प्रकार विविध रसायनों से होने वाले लाभ और हानि की जानकारी देना व रसायन के प्रति सरकार व समाज को जागरूक बनाना इस निबन्ध का मुख्य उद्देश्य था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions