Doubtnut Promotions Sticky

एक 13.5 मी. × 2.5 मी. विमाओं के मैदान के केंद्र में 5 मी. × 4.5 मी. × 2.1 मी. की विमाओं का हौज़ खोदा गया है । खोदी गयी मिटटी मैदान के शेष भाग में एक समान बिछा देने पर मैदान का स्तर किनता ऊँचा उठ जायेगा।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मैदान का क्षेत्रफल = ( 13.5 × 2.5 ) मी. 2 = 33.75 मी. 2
खोदी गयी मिटटी का आयतन = हौज़ का आयतन = ( 5 × 4.5 × 2.1 ) मी. 3 = 47.25 मी. 3
हौज़ का क्षेत्रफल = ( 5 × 4.5 ) मी. 2 = 22.5 मी. 2
बिछायी गयी मिटटी का क्षेत्रफल = मैदान का क्षेत्रफल - हौज़ का क्षेत्रफल
= ( 33.75 - 22.5 ) मी. 2 = 11.25 मी. 2
उठे हुए मैदान के स्तर की ऊँचाई = बाहर निकाली गई मिटटी का आयतन बिछाई गई मिटटी का क्षेत्रफल = 47.25 11.25 = 4.2 मी.

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions