Doubtnut Promotions Sticky

मैदान में सभा न होने देने के लिए पुलिस बंदोबस्त का विवरण देते हुए सुभाष बाबू के जुलूस और उनके साथ पुलिस के व्यवहार की चर्चा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पुलिस कमिश्नर का नोटिस था कि कोई सभा नहीं हो सकती और यदि सभा में भाग लेंगे तो दोषी समझे जाएँगे। इसलिए पुलिस ने बंदोबस्त किया- भोर से ही पाकों एवं मैदानों को पुलिस द्वारा घेर लिया तथा ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ अन्य पुलिस बल द्वारा शहर में गश्त देना शुरू कर दिया। इधर कौंसिल का नोटिस था कि मोनुमेंट के नीचे चार बजकर चौबीस मिनट पर झंडा फहराया जाएगा तथा स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी जाएगी। खुला चैलेंज देकर ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी और यह सभा तो कहना चाहिए कि खुली लड़ाई थी। चार बजकर दस मिनट पर सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए। उनको चौरंगी पर ही रोका गया और पुलिस ने लाठियों चलानी शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ अन्य पुलिस बल द्वारा शहर में गश्त दी गई। पुलिस अत्यंत बर्बर हो चुकी थी। पर सुभाष बाबू ज्योतिर्मय गांगुली के साथ आगे बढ़ते रहे। सुभाष बाबू को पकड़ लिया गया और गाड़ी में बैठाकर लालबाज़ार लॉकअप में भेज दिया गया। इस प्रकार पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ अत्यंर क्रूर व्यवहार किया। लाठियाँ पड़ने के बाद भी सुभाष बाबू द्वारा वंदे-मातरम् बोला गया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    ठीक चार बजकर दस मिनट पर सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए। उनको चौरंगी पर ही रोका गया, पर भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस जुलूस को रोक नहीं सकी। मैदान के मोड़ पर पहुँचते ही पुलिस ने लाठियाँ चलानी शुरू कर दीं, बहुत आदमी घायल हुए, सुभाष बाबू पर भी लाठियाँ पड़ीं। सुभाष बाबू बहुत जोरों से वंदे मातरम् बोल रहे थे। ज्योमिर्मय गांगुली ने सुभाष बाबू से कहा, आप इधर आ जाइए। पर सुभाष बाबू ने कहा, आगे बढ़ना है। यह सब तो अपने सुनी हुई लिख रहे हैं पर सुभाष बाबू का और अपना विशेष फासला नहीं था। सुभाष बाबू बड़े जोर से वंदे मातरम् बोलते थे, यह अपनी आँख से देखा। पुलिस भयानक रूप से लाठियाँ चला रही थी। क्षितिज चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर तथा उसका बहता हुआ खून देखकर आँख मिच जाती थी। इधर यह हालात हो रही थी कि उधर स्त्रियाँ मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ झंडा फहरा रही थीं और घोषणा पढ़ रही थीं। स्त्रियाँ बहुत बड़ी संख्या में पहुँच गई थीं। प्रायः सबके पास झंडा था। जो वालेंटियर गए थे वे अपने स्थान से लाठियाँ पड़ने पर भी हटते नहीं थे।
    पुलिस ने जुलूस को कहाँ रोकने का प्रयास किया ?

    Aचौरंगी पर।
    Bमैदान के मोड़ पर।
    Cधर्मतल्ले के मोड़ पर ।
    Dमोनुमेंट की सीढ़ियों पर।
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    ठीक चार बजकर दस मिनट पर सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए। उनको चौरंगी पर ही रोका गया, पर भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस जुलूस को रोक नहीं सकी। मैदान के मोड़ पर पहुँचते ही पुलिस ने लाठियाँ चलानी शुरू कर दीं, बहुत आदमी घायल हुए, सुभाष बाबू पर भी लाठियाँ पड़ीं। सुभाष बाबू बहुत जोरों से वंदे मातरम् बोल रहे थे। ज्योमिर्मय गांगुली ने सुभाष बाबू से कहा, आप इधर आ जाइए। पर सुभाष बाबू ने कहा, आगे बढ़ना है। यह सब तो अपने सुनी हुई लिख रहे हैं पर सुभाष बाबू का और अपना विशेष फासला नहीं था। सुभाष बाबू बड़े जोर से वंदे मातरम् बोलते थे, यह अपनी आँख से देखा। पुलिस भयानक रूप से लाठियाँ चला रही थी। क्षितिज चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर तथा उसका बहता हुआ खून देखकर आँख मिच जाती थी। इधर यह हालात हो रही थी कि उधर स्त्रियाँ मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ झंडा फहरा रही थीं और घोषणा पढ़ रही थीं। स्त्रियाँ बहुत बड़ी संख्या में पहुँच गई थीं। प्रायः सबके पास झंडा था। जो वालेंटियर गए थे वे अपने स्थान से लाठियाँ पड़ने पर भी हटते नहीं थे।
    मैदान में मोड़ पर संघर्ष के स्वरूप में क्या अन्तर आ गया ?

    Aपुलिस ने जोर-शोर से लाठीचार्च किया।
    Bसुभाष बाबू पर लाठियाँ पड़ीं।
    Cकाफी लोगों के सर फट गए थे पर फिर भी वे सभास्थल की ओर बढ़ रहे थे।
    Dउपर्युक्त सभी।
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    ठीक चार बजकर दस मिनट पर सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए। उनको चौरंगी पर ही रोका गया, पर भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस जुलूस को रोक नहीं सकी। मैदान के मोड़ पर पहुँचते ही पुलिस ने लाठियाँ चलानी शुरू कर दीं, बहुत आदमी घायल हुए, सुभाष बाबू पर भी लाठियाँ पड़ीं। सुभाष बाबू बहुत जोरों से वंदे मातरम् बोल रहे थे। ज्योमिर्मय गांगुली ने सुभाष बाबू से कहा, आप इधर आ जाइए। पर सुभाष बाबू ने कहा, आगे बढ़ना है। यह सब तो अपने सुनी हुई लिख रहे हैं पर सुभाष बाबू का और अपना विशेष फासला नहीं था। सुभाष बाबू बड़े जोर से वंदे मातरम् बोलते थे, यह अपनी आँख से देखा। पुलिस भयानक रूप से लाठियाँ चला रही थी। क्षितिज चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर तथा उसका बहता हुआ खून देखकर आँख मिच जाती थी। इधर यह हालात हो रही थी कि उधर स्त्रियाँ मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ झंडा फहरा रही थीं और घोषणा पढ़ रही थीं। स्त्रियाँ बहुत बड़ी संख्या में पहुँच गई थीं। प्रायः सबके पास झंडा था। जो वालेंटियर गए थे वे अपने स्थान से लाठियाँ पड़ने पर भी हटते नहीं थे।
    मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़कर झंडा फहराने में कौन सफल रहा?

    Aसुभाषचंद्र बोस।
    Bक्षितीश चटर्जी।
    Cस्त्रियाँ
    Dउपर्युक्त सभी।