Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित राशियों के विमीय सूत्र निकालें।
(a) गुरुत्वाकर्षण का नियतांक G
(b) पृष्ठ-तनाव (surface tension) S
(c) तापीय चालकता (thermal conductivity) K
(d) श्यानता गुणांक η
इन राशियों से सम्बंधित कुछ समीकरण इस प्रकार हैं-
F=Gm1m2r2, S=ρgrh2,
Q=KA(θ2θ1)d, F=ηAv2v1x2x1
संकेतों के अर्थ सामान्य हैं और प्रत्येक खंड के हल में ये अर्थ और विस्तार से बताए गए हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) F=Gm1m2r2, यह न्यूटन द्वारा स्थापित गुरुत्वाकर्षण का नियम है। m1 तथा m2 दो छोटी वस्तुओं के द्रव्यमान हैं तथा r उनके बीच की दुरी है। F प्रत्येक वस्तु द्वारा दूसरे पर लगाए जाने वाले गुरुत्वाकर्षण के बल परिमाण है।
G=Fr2m1m2
अतः, [G]=[F]L2M2=MLT2.L2M2=M1L3T2.
(b) पृष्ठ-तनाव किसी द्रव की सतह से सम्बंधित गुण है। दिए गए समीकरण में एक पतली नली में द्रव के चढ़ने की परिस्थिति का वर्णन है। द्रव का घनत्व ρ, गुरुत्वीय त्वरण g नली का व्यास r और नली में द्रव के चढ़ने की ऊँचाई h है।
S=ρgrh2
अतः [S]=[ρ][g]L2=ML3LT2L2=MT2
(c) समीकरण Q=KA(θ2θ1)td एक छड़ से जुगरती ऊष्मा को बताता है। ऊष्मा ऊर्जा का रूप है जिसे यहाँ Q लिखा गया है, A छड़ के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल है, θ1 तथा θ2 छड़ के दो सिरों के ताप हैं, t समय है तथा d छड़ के सिरों के बीच की दुरी है।
K=QdA(θ2θ1)t
अतः, [K]=[Q]LL2KT=ML2T2LL2KT=MLT3K1.
(d) श्यानता बहते हुए द्रव के विभिन्न भागों द्वारा एक-दूसरे पर लगाते बल से सम्बंधित गुण है। दिए गए समीकरण में F बल, A क्षेत्रफल, v वेग तथा x दुरी को बताता है।
F=ηAv2v1x2x1
या MLT2=[η]L2L/TL=[η]L2T
या [η]=ML1T1.

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions