Doubtnut Promotions Sticky

स्व-अयोग्यता क्या है ? स्व-अयोग्यता वाली प्रजातियों में स्व-परागण प्रक्रिया बीज की रचना तक क्यों नहीं पहुँच पाती है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परागण बिल्कुल सही प्रकार के परागकणों का स्थानांतरण सुनुश्चित नहीं करता है। प्रायः गलत प्रकार के पराग भी उसी वर्तिकाग्र पर भी आ पड़ते हैं। स्त्रीकेसर में यह सक्षमता होती हैं की वह पराग को पहचान सकें की वह उसी वर्ग के सही प्रकार का पराग (सुयोग्य) है या फिर गलत प्रकार का (अयोग्य) है। यदि पराग सही प्रकार का होता है तो स्त्रीकेसर उसे स्वीकार कर लेता है तथा परागण -पश्च घटना के लिए प्रोत्साहित करता है जो की निषेचन की और बढ़ता है। यदि पराग सही प्रकार का होता है तो स्त्रीकेसर वर्तिकाग्र पर पराग अंकुरण या वर्तिका में परागनलिका वृद्धि रोककर पराग को अस्वीकार कर देता है। एक स्त्रीकेसर द्वारा पराग को पहचानने की सक्षमता उसकी स्वीकृति अथवा अस्वीकृति द्वारा अनुपालित होती है जो परागकणों एवं स्त्रीकेसर के बीच निरंतर संवाद का परिणाम है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions