Doubtnut Promotions Sticky

उन्मील परागणी पुष्पों से क्या तातपर्य है ? क्या अनुन्मीलिय पुष्पों में पर - परागण संपन्न होता है ? अपने उत्तर की सतर्क व्याख्या करें ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कुछ पादप जैसे की वायोल (सामान्य पानसी) ऑक्जेलिस तथा कोमेलिना (कन कौआ) दो प्रकार के पुष्प पैदा करते हैं- उन्मील परागणी पुष्प अन्य प्रजाति के पुष्पों के समान हो होते हैं, जिसके परागकोष एवं वर्तिकाग्र अनावृत होते हैं तथा अनुन्मीलिय परागणी पुष्प कभी भी अनावृत नहीं होते हैं। इस प्रकार के पुष्पों में परागकोष एवं वर्तिकाग्र एक दूसरे के बिलकुल नजदीक स्थिर होते हैं। जब पुष्प कलिका में परागकोष अनुन्मीलिय होते हैं तब परागकण वर्तिकाग्र के संपर्क में आकर परागण को प्रभावित करते हैं। अतः अनुन्मीलिय परागणी पुष्प हमेशा स्वयुग्मक होते हैं क्योंकि यहाँ पर वर्तिकाग्र पर क्रॉस या पर-परागण के अवसर नहीं होते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions