Doubtnut Promotions Sticky

जनसँख्या वृद्धि नियत्रण के उपाय लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जनसँख्या वृद्धि नियत्रण के दो उपाय है-
(अ) योजनाबद्ध आबादी का नियत्रण-संसार की जनसंख्या को नियत्रित करने का सीधा तरीका जन्मदर को कम करना। जन्मदर निम्न के द्वारा कम की जा सकती है-
शिक्षा- लोगों को बड़े परिवार से होने वाले नुक्सार तथा छोटे परिवार से होने वाले लाभ का ज्ञान होना चाहिए।
शादी योग्य उम्र-शादी की उम्र को बढाकर हम आबादी वृद्धि कम कर सकते है। आजकल भारत में लड़के के लिए शादी की वैधानिक उम्र 21 वर्ष तथा लड़की के लिए 18 वर्ष है।
परिवार नियोजन- जन्म नियतं के लिए उपयोग होने वाले उपाय निम्न है-
(क) मासिक चरक से एक सप्ताह पूर्व तथा एक सप्ताह बाद का समय मैथुन के लिए सुरक्षित काल है इस उपाय से गर्भधारण की संभावना कम होती है।
(ख) निरोध की उपयोग भारत में पुरुषो द्वारा गर्भ निरोधक के रूप में सबसे अधिक प्रयोग में लाया जाने वाला तरीका है।
(ग) स्त्रियों के गर्भाशय में शुक्राणु के प्रवेश को रोकने के लिए डायफ्रॉम और सर्वाइकल टोपी का उपयोग ।
(घ) पुरुष में वेसेक्ट्रोमी व स्त्रियोंमें ट्युबेक्ट्रोमी स्थायी जन्म नियत्रण करती है।
(ब) आबादी का प्रलयवादी नियत्रण - जब आबादी वातावरण की वहां क्षमता से अधिक हो जाती है, तो आबादी में तेजी से गिरावट आती है। वह क्षमता के ऊपर की आबादी भुखमरी के कारण मर जाती है।
इस प्रकार के नियत्रण प्रकृतिक होते है, जैसे- भूकंप सुनामी प्रकोप, महामारी, बाढ़ , भीषण गर्मी, ठंडी एवं अत्याधिक वर्षा आदि कारक भी जनसंख्या नियत्रण प्रकृतिक रूप में हो जाती है। अधिक जनसंख्या वृद्धि के कारण स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जाता जिससे संक्रमक रोग भी जनसंख्या नियत्रण के कारक हो जाते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions