Doubtnut Promotions Sticky

गति के तृतीय नियम के अनुसार जब हम किसी वस्तु को धक्का देते है, तो वस्तु उतने ही बल के साथ हमे भी विपरीत दिशा में धक्का देती है। यदि वह वस्तु एक ट्रक है जो सड़क के किनारे खड़ा है संभवत: हमारे द्वारा बल आरोपित करने पर भी गतिशील नहीं हो पाएगा। एक विधार्थी इसे सही साबित करते हुए कहता है कि दोनों बल विपरीत एवं बराबर है जो एक-दूसरे को निरस्त कर देते है। इस तर्क पर अपने विचार दे और बताएँ कि ट्रक गतिशील क्यों नहीं हो पाता?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) विघार्थी का तर्क सही नहीं है। दो बराबर और विपरीत बल एक-दूसरे को सभी निरस्त कर सकते है जब वे दोनों एक ही वस्तु पर कार्य कर रहे हो। न्यूटन के गति के तृतीय नियम के अनुसार क्रिया और प्रतिक्रिया बल बराबर और विपरीत है किन्तु वे विभिन्न वस्तुओं पर कार्य करते है इसलिए वे एक-दूसरे को निरस्त नहीं कर सकते। एक ट्रक का द्रव्यमान अधिक होता है, जिसके कारण ट्रक का जड़त्व अधिक होता है। अत्यधिक जड़त्व के कारण यह विराम में रहता है। हमारे द्वारा आरोपित बल अपेक्षाकृत कम होने के कारण वह ट्रक में गति नहीं उतपन्न कर पाता है।
(b) ट्रक के टायर और जमीन के बीच घर्षण बल भी है। हमारे द्वारा आरोपित बल इस घर्षण बल से कम है अतः ट्रक के टायर गति नहीं कर सकते।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions