Doubtnut Promotions Sticky

जब हम किसी सटल लोलक के गोलक को एक ओर ले जाकर छोड़ते है, तो यह दोलन करन लगता है। इसमें होने वाले ऊर्जा परिवर्तनों की चर्चा करते हुए ऊर्जा संरक्षण के नियम को स्पष्ट कीजिये। गोलक कुछ समय पश्चात विराम अवस्था में क्यों आ जाता है? अंतत: इसकी ऊर्जा का क्या होता है? क्या यह ऊर्जा संरक्षण नियम का उललंघन है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) प्रत्येक अधिकतम विस्थापन की स्थिति में गोली की ऊँचाई अधिकतम होने से स्थितिज ऊर्जा अधिकतम तथा गतिज ऊर्जा शून्य होती है। साथ ही, मध्य की स्थिति में गतिज ऊर्जा अधिकतम होती है जबकि गोली की ऊँचाई न्यूनतम होने से स्थितिज ऊर्जा शून्य होती है। दूसरे शब्दों में, लोलक की गोली की स्थितिज ऊर्जा में आई कमी के अनुपात में ही गतिज ऊर्जा में वृद्धि होती है, किन्तु कुल ऊर्जा हमेशा संरक्षित रहती है।
(ii) लोलक की गोली अंतत: रुक जाती है। ऐसा लोलक जिस बिंदु से बंधा रहता है, उसके साथ धागे के घर्षण के कारण तथा दोलन करती हुई गोली का हवा के साथ घर्षण के कारण होता है। इस घर्षण के कारण गोलन करती हुई गोली की यांत्रिक ऊर्जा धीरे-धीरे ऊष्मा या ताप ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।
(iii) अंतत: यह ताप ऊर्जा वातावरण में खो जाती है।
(iv) नहीं, यह ऊर्जा संरक्ष्ण के सिद्धांत का उललंघन नहीं है क्योकि ऊर्जा का मात्र रूपांतरण हो रहा है- गतिज ऊर्जा ऊष्मा ऊर्जा में बदल रही है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions