Doubtnut Promotions Sticky

संवेग संरक्षण सिद्धान्त के आधार पर न्यूटन के गति के तृतीय नियम को प्राप्त कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संवेग संरक्षण के नियम से न्यूटन के तृतीय नियम की उपपत्ति
माना दो पिण्ड एक-दूसरे से अल्प समयान्तराल Δ के लिए टकराते हैं। टकराते समय पहले पिण्ड पर कार्यरत् बल F12 तथा दूसरे पिण्ड पर कार्यरत् बल F21 है। पिण्डों के संवेगों में परिवर्तन क्रमश: Δp1, Δp2 हैं।
न्यूटन के गति के द्वितीय नियम से,
F12=Δp1ΔtΔp1=F12Δt ....(1)
F21=Δp2ΔtΔp2=F21Δt ...(2)
टकराते समय दोनों पिण्डों के निकाय पर कार्यरत् कुल बाह्य बल शून्य है। अत: संवेग संरक्षण के नियमानुसार पिण्डों के निकाय का संवेग संरक्षित रहेगा अर्थात् उसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।
अत: Δp1+Δp2=0
समी. (1) व (2) से,
F12Δt+F21Δt=0
F12+F21=0F12=F21
अतः पहले पिण्ड पर दूसरे पिण्ड के द्वारा लगाया गया बल, दूसरे पिण्ड पर पहले पिण्ड द्वारा लगाए गए बल के परिमाण के बराबर व दिशा में विपरीत है। यही न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions