Doubtnut Promotions Sticky

भौतिकी ने समाज पर क्या प्रभाव डाला है ?

Text Solution
Verified by Experts

बिना भौतिकी के समाज की कल्पना अधूरी लगती है। भौतिकी में हुई प्रगति से तकनीकी विकास हुआ है जिसके फलस्वरूप आधुनिक समाज के हर क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है। भौतिकी ने समाज के प्रत्येक क्षेत्र को आश्चर्यजनक रूप से प्रभावित किया है। शिक्षा, कृषि चिकित्सा, संचार, परिवहन तथा प्रत्येक क्षेत्र में भौतिकी के आविष्कारों जैसे-कम्प्यूटर, टी.वी., टेलिफोन इत्यादि का व्यापक रूप में उपयोग हो रहा है। चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में तो हम बिना भौतिकी के आविष्कारों के उपयोग के किसी बात की कल्पना ही नहीं कर सकते। इसके अलावा भौतिकी के विभिन्न आविष्कारों ने मनुष्य के दृष्टिकोण को भी प्रभावित किया है। आज मनुष्य किसी भी सिद्धांत या तर्क को जब तक पूर्ण रूप से संतुष्ट न हो जाये तब तक स्वीकार नहीं करता।
स्पष्ट है कि आज पूरा समाज विज्ञान अनुकूलित हो गया है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंतन धारा बदल गयी है। उसका दृष्टिकोण वैज्ञानिक हो गया है। अत: आज आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक व्यक्ति भौतिकी का अध्ययन कर, उसके नियमों और सिद्धांतों से अवगत हो जाये ताकि बदलते युग के साथ अनुकूलन कर सके।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions