Doubtnut Promotions Sticky

प्रक्षेप्य गति से आप क्या समझते हो? सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है जबकि-
जब किसी ऊंचाई से प्रक्षेप्य को क्षैतिज दिशा में फेंका जाये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी वस्तु को किसी प्रारंभिक वेग से ऊर्ध्वाधर के अलावा अन्य दिशा में फेंका जाता है तो वह वस्तु ऊर्ध्वाधर तल में गति करती हुई पृथ्वी पर किसी अन्य स्थान पर गिरती है तो वस्तु की इस गति को प्रक्षेप्य गति कहते है। इसका अध्ययन निम्न दो स्थितियों में किया जाता है-
जब किसी ऊँचाई से प्रक्षेप्य को क्षैतिज दिशा में फेंका जाये-
माना किसी पिण्ड को क्षैतिज दिशा में किसी प्रारंभिक वेग से फेंका जाता है।
तब vx(0)=u तथा vy(0)=0
चूँकि गुरुत्वीय त्वरण हमेशा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर कार्य करता है।
अतः ax=0 तथा ay=g.
माना वस्तु को पृथ्वी तल तक आने में t समय लगता है तथा वस्तु मीनार के तल से x दूरी पर पृथ्वी सतह से टकराती है।
अतः ऊर्ध्वाधर दिशा में गति के लिए vy(0)=0,ay=g तथा y(t)=y
अतः समीकरण y(t)=vy(0)t+12ay.t2 से,
y=12gt2 ...(1)
तथा क्षैतिज दिशा में गति के लिए
vx(0)=u,ax=0,x(t)=x
अतः समीकरण x(t)=vx(0)t+12ax.t2 से
x(t)=vx(0)t+12ax.t2
t=xu
t का मान समी. (1) में रखने पर,
y=12g(xu)2=12gx2u2=bx2 ...(2)
जहाँ b=12.gu2= नियतांक है।
समी. (2) एक परवलय का समीकरण है। अतः समी. (2) से स्पष्ट है कि जब किसी ऊँचाई से किसी वस्तु को क्षैतिज दिशा में फेंका जाता है तो उसका पथ परवलयाकार होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions