Doubtnut Promotions Sticky

प्रक्षेप्य गति से आप क्या समझते हो? सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है जबकि-
जब पृथ्वी तल से क्षैतिज दिशा के साथ किसी कोण पर प्रक्षेप्य को फेंका जाये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी वस्तु को किसी प्रारंभिक वेग से ऊर्ध्वाधर के अलावा अन्य दिशा में फेंका जाता है तो वह वस्तु ऊर्ध्वाधर तल में गति करती हुई पृथ्वी पर किसी अन्य स्थान पर गिरती है तो वस्तु की इस गति को प्रक्षेप्य गति कहते है। इसका अध्ययन निम्न दो स्थितियों में किया जाता है-
जब पृथ्वी तल से क्षैतिज दिशा के साथ किसी कोण पर प्रक्षेप्य को फेंका जाये-
माना कोई वस्तु मूलबिंदु O से क्षैतिज के साथ θ कोण बनाते हुए प्रारंभिक वेग u से फेंकी जाती है। तब वेग u को दो समकोणिक घटको में वियोजित किया जा सकता है-
(i) u cos θ - क्षैतिज घटक
(ii) u sin θ -ऊर्ध्वाधर घटक
ऊर्ध्वाधर दिशा में गति के लिए- माना वस्तु द्वारा t सेकण्ड में चली गई ऊर्ध्वाधर दूरी y है। तब प्रारंभिक वेग = u sin θ तथा त्वरण - g होगी।
अतः समीकरण s = u t + 1 2 a t 2 से,
y = u sin θ . t - 1 2 g t 2 ... ( 1 )
क्षैतिज दिशा में गति के लिए- माना वस्तु द्वारा t सेकण्ड में चली गई क्षैतिज दूरी x है। क्षैतिज दिशा में वेग नियत है।
अतः s = u t से,
x = u cos θ . t
t = x u cos θ
यह मान समी. (1) में रखने पर,
y = u sin θ . x u cos θ - 1 2 g . x 2 u 2 cos 2 θ
या y = x tan θ - g x 2 2 u 2 cos 2 θ ... ( 2 )
यदि प्रक्षेप्य पथ का समीकरण है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions