Doubtnut Promotions Sticky

किसी व्यक्‍ति की संहति 70 किग्रा है। वह एक गतिमान लिफ्ट में तुला पर खड़ा है जो (i) 10 /2 की चाल के ऊपर जा रही है (ii) 5/2 के एकसमान त्वरण् से नीचे जा रही है (iii) 5/2 के एकसमान त्वरण से ऊपर जा रही है तो प्रत्येक में तुला के पैमाने का पाठ्यांक होगा? (iv) यदि लिफ्ट की मशीन में खराबी आ जाये और वह गुरूत्वीय प्रभाव में मुक्त रूप से नीचे गिरे तो पाठ्यांक क्या होगा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) यदि व्यक्‍ति किसी सतह पर खड़ा है तो सतह द्वारा ऊपर की ओर आरोपित अभिलम्ब प्रतिक्रिया व्यक्‍ति के भार का मापन करता है।
प्रथम स्थिति में त्वरण शून्य है अतः व्यक्‍ति के भार में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
R=mg=70×9.8=686 न्यूटन
(ii) लिफ्ट एकसमान त्वरण से नीचे की ओर कार्यरत है।
mgR=ma
व्यक्‍ति का आभासी भार R=m(ga)
R=70(9.85)
R=70×4.8=336 न्यूटन।
(iii) लिफ्ट एकसमान त्वरण के ऊपर की ओर जा रही है। अतः व्यक्‍ति पर नेट बल ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर कार्यरत है।
Rmg=ma
R=m(g+a)
R=70(9.8+5)
व्यक्‍ति का आभासी भार R=70×14.8=1036 न्यूटन
(iv) यदि लिफ्ट गुरूत्वीय बल के अधीन स्वतंत्रतापूर्वक नीचे की ओर गिरे तो यह भारहीनता की स्थिति होगी।
R=m(ga)
R=m(gg)(a=g)
R=0
पैमाने का पाठ्यांक शून्य होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions