Doubtnut Promotions Sticky

प्रश्न का उत्तर दीजिए -
किरण प्रकाशिकी, प्रकाश के सीधी रेखा में गति करने की संकल्पना पर आधारित है। विवर्तन प्रभाव (जब प्रकाश का संचरण एक द्वारक/झिरी या वस्तु के चारों ओर प्रेक्षित किया जाए) इस संकल्पना को नकारता है। तथापि किरण प्रकाशिकी की संकल्पना प्रकाशकीय यंत्रों में प्रतिबिंबों की स्थिति तथा उनके दूसरे अनेक गुणों को समझने के लिए सामान्यतः उपयोग में लाई जाती है। इसका क्या औचित्य है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाशिक यंत्रों में प्रयुक्त लेंसों के द्वारक का आकार (size) प्रकाश के तरंगदैर्घ्य की तुलना में बहुत अधिक होता है। अतः इनमें विवर्तन प्रभाव नगण्य होता है। यही कारण है कि किरण प्रकाशिकी की संकल्पना के आधार पर प्रकाशिक यंत्रों में प्रतिबिंबों की स्थिति एवं उनके गुणों का अध्ययन किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions