Doubtnut Promotions Sticky

गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिए|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दर्पणों की उपयोगिता (Uses of Mirrors)
समतल दर्पण (Plane mirror)
(i) इस दर्पण का उपयोग वैज्ञानिक उपकरणों में किरण का पथ मोड़ने और कोणों को मापने के लिए करते है|
(ii) इसका उपयोग मुंह देखने के लिए शीषें के रूप में किया जाता है|
अवतल दर्पण (Concave mirror)
(i) अवतल दर्पण परावर्तक दूरदर्शी में काम में लेते है| इससे दूरदर्शी की विभेदन क्षमता में वृद्धि होती है|
(ii) छोटे मुख्य पृष्ट वाले अवतल दर्पण की सहायता से डॉक्टर रोगी के कान नाक अथवा आँख पर प्रकाश का एक संकुचित और काफी धम्कीला किरण पुंज डालकर, अंदर के भाग की जांच करते है|
(ii) बड़ी फोकस दुरी वाले दर्पण का उपयोग बाल व दाढ़ी बनाने वाले शीशे के रूप में काम लाया जाता है|
उत्तल दर्पण (Convex Mirror)
(i) वाहनों में चालक बगल में उत्तल दर्पण लगाकर पीछे से आने वाले वाहनों को आसानी से देख सकता है|
(ii) उत्तल दर्पण में बड़ी वस्तुओं के छोटे प्रतिबिम्ब प्राप्त करके सजावट के लिए उपयोग में लेते है|
(iii) सड़कों पर प्रकाश लैम्पों में भी प्रकाश को फैलाने के लिए उत्तल दर्पण का प्रयोग करते है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions