Doubtnut Promotions Sticky

लेंस की क्षमता परिभाषित कीजिए| इसके मात्रक लिखिए| सम्पर्कित दो पतले लेंसों के लिए सम्बन्ध 1 f = 1 f 1 + 1 f 2 स्थापित कीजिए|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कोई लेंस प्रकाश किरणों को जितना अधिक मोड़ता है, उसकी क्षमता (Power) उतनी ही अधिक होती है| यह प्रायः देखा गया है की जिन लेंसों की फोकस दुरी कम होती है, वे किरणों को अधिक मोड़ते है| इससे स्पष्ट होता है की किसी लेंस की फोकस दुरी जितनी कम होगी, उसकी क्षमता उतनी ही अधिक होगी|
एक पतले लेंस की क्षमता, उस लेंस की फोकस दुरी के व्युत्क्रम (reciprocal) से नापी जाती है जबकि फोकस दुरी मीटर में नपी गई है| यदि फोकस दुरी मीटर में है तो लेंस की क्षमता डिऑप्टर (diopter) में होगी|
लेंस की क्षमता P = 1 f ( मीटर में )
लेंस की क्षमता का मात्रक डायोप्टर (diopter) है तथा इसे प्रायः अक्षर D से प्रदर्शित करते है|
"1 मीटर फॉक्स दुरी के लेंस की क्षमता 1 डायोप्टर होती है|"
पतले लेंसों का संयोजन (Combination of Thin Lenses)-
चूँकि उत्तल लेंस की फोकस दुरी धनात्मक तथा अवतल लेंस की ऋणात्मक होती है, अतः लेंस की क्षमता धनात्मक एवं अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है|
चित्र में f 1 तथा f 2 फोकस-दूरियों के दो पतले लेंसों A तथा B पर विचार करते है जो की एक-दूसरे के सम्पर्क में है| माना कोई बिंदु पहले लेंस A के फोकस से दुइर किसी बिंदु O पर स्थित है जैसा की चित्र में दिखाया गया है| पहला लेंस बिंदु I 1 पर प्रतिबिम्ब बनाता है क्यूंकि I 2 प्रतिबिम्ब वास्तविक है और यह दूसरे लेंस B के लिए आभासी बिम्ब की तरह कार्य करता है तथा अंतिम प्रतिबिम्ब I पर बनता है| हम दोनों लेंसों के प्रकाशित केंद्रों को सम्पाती मान सकते है| माना यह केंद्रीय बिंदु P द्वारा निर्दिष्ट होता है|
ocr_image
लेंस A द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लिए
1 v 1 - 1 u = 1 f 1 .........(1)
दूसरे लेंस B द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लिए
1 v - 1 v 1 = 1 f 2 ..........(2)
समीकरण (1) तथा (2) को जोड़ने पर,
1 v - 1 u = 1 f 1 + 1 f 2 ................(3)
इन दो लेंसों के तंत्र को f फोकस दुइर के किसी एकल लेंस के तुल्य मानने पर,
1 v - 1 u = 1 f
अर्थात 1 f = 1 f 1 + 1 f 2 ..............(4)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions