Doubtnut Promotions Sticky

विपुंसन से क्या तात्पर्य है? एक पादप प्रजनक कब और क्यों इस तकनीक का प्रयोग करता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कृत्रिम संकरण पादप प्रजनन की एक प्रमुख प्रक्रिया है। वांछित गुणों वाली सन्तति प्राप्त करने हेतु इस प्रक्रिया में वांछित गुणधारी जानको के बीच संकरण कराया जाता है।
अधिकांश पुष्पी पादप द्विलिंगी होते यही अर्थात उनके पुष्पों ,में नर भाग पुंकेसर व् मादा भाग अण्ड्प दोनों ही पाए जाते है। अगर ऐसे किसी पुष्प को कृत्रिम संकरण प्रक्रिया में मादा जनक के रूप में प्रयोग किया जाना हो, तो इस द्विलिंगी पुष्प से कलिका अवस्था में ही पुंकेसरों को हटाना आवश्यक होता है। ऐसा न करने पर पुष्प का वर्तिकाग्र उसी पुष्प के या किसी अवांछित पुष्प के पराग कणो से परागित हो सकता है।
मादा जनन के पुष्पो से कलिका अवस्था में परागकोषो का चिमटी द्वारा काटकर लग कर देना विपुंसन (Emasculation) कहलाता है। पादप प्रजनक , द्विलिंगी पुष्पधारी पौधे को मादा जनक के रूप में प्रयोग करने पर इस तकनीक का प्रयोग करता है।
एकलिंगी मादा में विपुंसन की आवश्यकता ही नहीं होती। कृत्रिम संकरण की सफलता हेतु सफल विपुंसन आवश्यक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions