Doubtnut Promotions Sticky

उन्मील परागणी पुष्प से क्या तात्पर्य है ? क्या अनुन्मील्य परागणी पुष्पों में पर-परागण सम्पन्न होता है ? अपने उत्तर की तर्क सहित व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उन्मील परागणी पुष्प ( Chasmogamous flower)- सामान्य रूप से लिखने वाले पुष्प उन्मील परागणी पुष्प कहलाते है। इनमे परागकोष तथा वर्तिकाग्र अनावृत होते है। इनमे पर-परागण आसानी से सम्पन्न हो सकता है।
अनुन्मील्य परागणी पुष्प (Cleistogamous flower ) - कभी न खुलने (खिलने ) वाले पुष्प होते है। हमेशा बन्द रहने के कारण न तो इनके पराग कण किसी दूसरे पुष्प तक जा सकते है और न ही किसी अन्य पुष्प के परग कण इनके वर्तिकाग्र तक आ सकते है।
अनुन्मील्य परागणी पुष्पों में पर-परागण सम्पन्न नहीं हो सकता क्योकि पर-परागण वः प्रक्रिया है जिसमे किसी एक पुष्प के परागकोषो से निकले पराग कण उसी प्रजाति के दूसरे पौधे पर स्थित पुष्प के वर्तिकाग्र तक स्थानान्तरित होते है। पूणर्तः बन्द होने अर्थात कभी न खुलने के कारण इनमे पर-परागण सम्भव नहीं हो सकता।
अनुन्मीलयता (Cleistogamy) स्व-परागण सुनिश्चित करने हेतु एक अनुकूलन है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions