Doubtnut Promotions Sticky

एक प्ररूपी आवृतबीजी बीजाण्ड के भागो का विवरण दिखते हुए स्पष्ट एवं साफ-सुथरा नामकिंत चित्र बनाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रारूपिक बीजाण्ड - आवृतबिजियो में एनाट्रॉपस बीजाण्ड सर्वधिक सामान्य प्रकार का बीजाण्ड होता है। अण्डाशय में एक या अधिक बीजाण्ड या गुरुबीजाणुधानी बीजाण्डासन से जुड़ी होती है।
(a) बीजाण्डवृन्त (Funicle ) - एक वृन्त द्वारा बीजाण्ड अण्डाशय के बीजाण्डासन से जुड़ा रहता है। यह वृन्त ही बीजाण्डवृन्त (फ्युनिकल ) कहलता है। बीजाण्ड का वह भाग जहाँ फ्युनिकल जुड़ा होता है हाईलम कहा जाता है।
(b) अध्यावरण (Integuments) - प्रत्येक बीजाण्ड एक अथवा दो ( प्रायः दो ) सुरक्षात्मक आवरणों से घिरा रहता है। यह आवरण ही अध्यावरण कहलाते है।
(c) बीजांडद्वार (Micropyle) - यह बीज का वह भाग है जो अध्यावरण से ढका नहीं होता। यह एक छोटे से छिद्र के रूप में पाया जाता है जो बीजाण्डद्वार कहलाता है सामान्यतः पराग नलिका बीजाण्डद्वार से ही बीजाण्ड में प्रवेश करती है।
(d) बीजाण्डकाय (Nucellus) - बीजाण्ड के बीच का मृदुतकी कोशिकाओं से बना भाग बीजाण्डकाय कहलाता है। इसके एक सिरे की और बीजाण्डद्वार स्थित होता है। बीजाण्डद्वार से विपरीत दिशा वाला सिरा निभाग (Chalaza) कहलता है।
(e) भ्रूण कोष (Embryo Sac ) - बीजाण्डकाय में मध्य में , थोड़ा -सा बीजाण्डद्वार सिरे की और मादा युग्मकोदभीद या भ्रूण कोष स्थित होता है। प्रारूपिक भ्रूण कोष 7 कोशिकीय व् 8 केन्द्रकीय होता है।
इसमें बीजाण्डद्वार के सिरे की और अण्ड उपकरण स्थित होता है जो एक अण्ड कोशिका तथा दो सहायक कोशिकाओं से बना होता है। निभागीय सिरे की और (विपरीत सिरे की और ) तीन प्रतिमुख कोशिकाएं स्थित होती है। भ्रूण कोष के बीच में एक बढ़ी केन्द्रीय कोशिका उपस्थित होती है जिसमे दो ध्रुवीय केन्द्रक (polar nuclei ) पाए जाते है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions