Doubtnut Promotions Sticky

वनो के संरक्ष्ण और सुरक्षा में महिलाओ और समुदायों की भूमिका की चर्चा करे।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वनो के संरक्षण व् सुरक्षा में महिलाओ और समुदायों की विशिष्ट भूमिका को निम्न बिन्दुओ द्वारा समझा जा सकता है -
वनो के ठीक बाहर, वनो के द्वारा अथवा सीमा पर रहने वाले परिवारों की महिलाएँ सर्वधिक समय वनो के सानिध्य में गुजरते है। जब इनके पुरुष अपने आजीविका हेतु कही बाहर जाते है तब भी महिलाएँ वहाँ उपलब्ध होती है। यह परिवार अपनी रोजमर्रा की सभी आवश्यकताएँ वनो से पूरी करते है। यह सभी जनजातियाँ या ग्रामीण लोग उनके धार्मिक व् समाजिक मान्यताओं के कारण वनो को अपना देवता समझते है। वनो के साथ इनके सदियों से सहोपकारी सम्बन्ध रहे है।
जोधपुर के विश्रोई गांव की अमृतादेवी म उनके परिवारीजनों व् गाँव के लोगो ने वृक्षों को काटने से बचाने के लिए जो प्राणोत्सर्ग किया वह मनुष्य द्वारा वनो की रक्षा का एक अनूठा उदाहरण है। गढ़वाल हिमालय में भी पेड़ो को कटने से बचाने के लिए महिलाओ ने चिपको आंदोलन चलाया।
पवित्र उपवनो (Sacred grove) के संरक्षण/ सुरक्षा में भी विशिष्ठ समुदायों या महिलाओ की अहम भूमिका है।
वनो के सन्धिया में रहने वाले समुदाय वनो के द्वारा या आस-पास ही टोकरियाँ बनाते है या वनो या वनो गौण वनोत्पाद एकत्रित करते है। वह वन में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखा सकते है जिसमे उनमे अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोका जा सकता है। सरकार व् वन विभाग से इसी उद्देश्य से संयुक्त वन प्रबन्धन(Joint Forest Management -JFM) प्रारम्भ किया है। वनो के आस-पास के लोग विशेषतः महिलाएँ वन के संरक्षण एवं सुरक्षा में योगदान करती है एवं बदले में वनो से कुछ गौण वनोत्पाद प्राप्त करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions