Doubtnut Promotions Sticky

अर्धचालकों में इलेक्ट्रान व होल एक-दूसरे से विपरीत दिशा में गति करते है| कैसे? सचित्र समझाइये|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अर्धचालक में कुछ इलेक्ट्रान कक्ष ताप पर तापीय ऊर्जा प्राप्त कर उत्तेजित होकर संयोजी बैंड से चालन बैंड में संक्रमण कर जाते है| इलेक्ट्रान के चले जाने के कारण उत्पन्न रिक्त स्थान के होल कहते है| होल धनावेशित कण की तरह व्यवहार करता है|
(i) सहसंयोजी आबंध स्थल A से इलेक्ट्रान के संक्रमण कर जाने पर उतपन्न होल की तरह किसी अन्य सह-संयोजी आबंध स्थल B पर स्थित इलेक्ट्रान तापीय ऊर्जा ग्रहण करके संक्रमण करता है| इससे होल A से B पर पहुँच जाता है|
ocr_image
(ii) B स्थल पर किसी अन्य स्थल C पर स्थित इलेक्ट्रान के संक्रमण का जाने पर होल C पर पहुँच जाता है| अतः इस तरह इलेक्ट्रान CBA में व होल ABC दिशा में संक्रमण करता है| इस तरह होल व इलेक्ट्रान परस्पर विपरीत दिशा में गति करते है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions