Doubtnut Promotions Sticky

ऊर्जा बैंड सिद्धांत के आधार पर अर्धचालको को परिभाषित कीजिए| अर्धचालक में आवेश-वाहन कौन-कोनसे होते है? परम शून्य ताप पर अर्धचालक किसकी तरह व्यवहार करने लग जाते है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अर्धचालक- वे पदार्थ जिनके लिए वर्जित ऊर्ज अंतराल का मान लगभग 1eV होता है, उन्हें अर्धचालक कहते है| उदाहरण के लिए, Si के लिए यह अंतराल 1.1 eV,Ge के लिए 0.7 eV तथा गैलियम आर्सेनाइड के लिए 1.3 eV होता है| अर्धचालकों में इलेक्ट्रान तथा होल आवेशवाहक का कार्य करते है| अर्धचालकों की प्रतिरोधकता व चालकों व कुचालकों के मध्य होती है| कक्ष ताप पर कुछ इलेक्ट्रान तापीय ऊर्जा से उत्तेजित होकर संयोजी बैंड से चालन बैंड में चले जाते है व विघुत धारा का निश्चित मात्रा में चालन करते है|
परम शून्य ताप पर इलेक्ट्रान की तापीय ऊर्जा शून्य होती है, अतः इनकी गति अवरुद्ध हो जाती है| अतः अर्धचालक बाहिय विघुत क्षेत्र की उपस्थिति में धारा चालान नहीं कर पाटा है एवं कुचालक की तरह व्यवहार करता है| अर्धचालको का प्रतिरोध ताप गुणांक ऋणात्मक होता है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions