Doubtnut Promotions Sticky

वनो के संरक्षण और सुरक्षा में महिलाओ और समुदायों की भूमिका की चर्चा करे।

Text Solution
Verified by Experts

राजस्थान के जोधपुर शहर में 1731 में राजा ने एक नए महल बनाने के लिए मंत्री को लकड़ी का इंतजाम करने के लिए कहा। उसने पास के एक गांव जहा विश्नोई परिवार रहता था लकड़ी कटनी शुरू की। एक महिला अमृता देवी ने इसका विरोध किया व कहा की लकड़ी काटने से पहले उसे मारना होगा तब मंत्री ने उसे मार दिया। इसके बाद उसकी तीन बेटियों व कई परिवारों ने भी पेड़ो को बचने के लिए अपनी जान दे दी। इस बात को सुनकर राजा ने पेड़ो को काटने पर रोक लगा दी। भारत सरकार ने विश्नोई परिवार के लोगो के बलिदान को अमर करने हेतु अमृता देवी वन्यजीव संरक्षण पुरुस्कार देना आरम्भ किया है। यह पुरुस्कार उन व्यक्तियों या समुदायों को दिया जाता है जिन्होंने वन्यजीवों को रक्षा में अपना समर्पण दिखाया हो।
1974 में इसी प्रकार हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में जब ठेकेदार पेड़ काटने लगे तो उनकी रक्षा के लिए स्थानीय महिलाये पेड़ो से चिपक कर कड़ी हो है एवं पेड़ो की रक्षा की। यह आंदोलन ''चिपको आंदोलन'' के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।
स्थानीय समुदायों को भागीदारी के महत्व को दर्शाते हुए 1980 में सरकार ने सौकत वन प्रबंधन (Joint Foreset Management-JFM) आरभ किया जिससे स्थानीय लोगो के साथ मिलकर वनकर्मी व अधिकारी वनो की रक्षा व प्रबंधन कर कार्य देखते है। स्थानीय लोगो को इस सेवा के बदले वन उत्पाद जैसे ओषधि, रबर, गोद, फल आदि प्रदान किये जाते है। यह निर्वहनीय (Sustainble) संरक्षण एक बेहतरीन तरीका सिद्ध हो रहा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions