स्वपरागण के लाभ एवं हानियाँ लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्वपरागण के लाभ (Advantages of self pollination)
(i) इसमें अधिक संख्या में परागकणों की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि परागकणों का व्यर्थ व्यय अधिक नहीं होता है।
(ii) स्वपरागण की क्रिया सरल व सुलभ होती है।
(iii) स्वपरागण से उत्पन्न बीज शुद्ध नस्ली (Pure variety) होते हैं।
(iv) पुष्पों को रंग, सुगंध तथा मकरन्द स्रावित करने की आवश्यकता नहीं होती है।
(v) स्वपरागण के अवसर अधिक होते हैं।
स्वपरागण की हानियाँ (Disadvantage of Self Pollination)
(i) स्वपरागण से उत्पन्न बीजों में संकर ओज (Hybrid vigoun) कम होता है।
(ii) स्वपरागित पुष्पों से उत्पन्न बीज संख्या में कम, हल्के व छोटे होते
(iii) परागण के बाद उत्पन्न पौधों में अच्छे व स्वस्थ पौधों के गुणों का सम्मिश्रण नहीं हो पाता है।
(iv) इस परागण से उत्पन्न पौधे दुर्बल व अस्वस्थ होते हैं।
(v) पादप विकास की सम्भावनाएँ कम हो जाती हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions